फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lekhpal Caught with Woman in Dhaba Room Police Take Action

UP: ढाबे के पीछे बने कमरे में युवती के संग मिला लेखपाल...तभी पहुंच गई पुलिस, जानें फिर क्या हुआ

Thu, 02 Oct 2025 08:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 02 Oct 2025 08:18 AM IST
सार

मथुरा का लेखपाल युवती के साथ ढाबे के पीछे बने कमरे में पकड़ा गया। पुलिस ने उसके खिलाफ शांति भंग करने के मामले में कार्रवाई की है। वहीं युवती को  परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। 

विज्ञापन
Lekhpal Caught with Woman in Dhaba Room Police Take Action
युवक सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

आगरा के रुनकता (सिकंदरा) स्थित एक ढाबे के पीछे एक कमरे में मथुरा के रहने वाले लेखपाल को युवती के साथ पुलिस ने पकड़ लिया। दोनों को थाने लाकर पूछताछ की। युवती ने शिकायत नहीं की। इस पर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। लेखपाल के खिलाफ शांति भंग करने के मामले में कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


 

मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि रुनकता में हाईवे स्थित एक ढाबे के पीछे कमरे बनाए गए हैं। इनमें अवैध तरीके से लोगों को घंटे के हिसाब से रोका जाता है। संचालक किराया लेता है। इसके लिए आईडी तक नहीं ली जाती है। युवक और युवती के आने की जानकारी दी गई। इस पर पुलिस पहुंच गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

दरवाजा खुलवाया तो लेखपाल बाहर आया। पुलिस को देखकर पहले सकपका गया। बाद में हड़काने लगा। कहा कि वह लेखपाल है। परिचित युवती की तबीयत खराब है। इस कारण कुछ देर आराम के लिए कमरा लिया था। बाद में युवती से भी पूछताछ की। घरवालों के बारे में पूछने पर वह हाथ जोड़ने लगी। इस पर दोनों को थाने लाया गया।

 
विज्ञापन

पूछताछ में पता चला कि दोनों मथुरा के रहने वाले हैं। युवती के परिजनों का जमीन का मामला लेखपाल के पास पहुंचा था। उसने काम करवा दिया था। तब युवती से दोस्ती हो गई। मगर वो अपनी मर्जी से आई थी। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवती ने शिकायत नहीं की है। इस पर लेखपाल के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed