{"_id":"62a0e0f0662e7f5095415a15","slug":"lekhpal-beaten-up-in-tehsil-tore-documents-mainpuri-news-agr536263425","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील में लेखपाल को पीटा, दस्तावेज फाड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील में लेखपाल को पीटा, दस्तावेज फाड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करहल। तहसील में मंगलवार की दोपहर एक बैनामा के हस्तांरण की रिपोर्ट पर तत्काल रिपोर्ट न लगाने पर आरोपी ने लेखपाल के साथ अभद्रता की। पिटाई करने के साथ ही जातिसूचक गालियां दीं, दस्तावेज भी फाड़ दिए गए। भीड़ एकत्र होने पर आरोपी भाग गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
बांसक क्षेत्र के लेखपाल दिनेश कुमार मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे तहसील के बाहर से कुछ जरूरी कागज फोटो स्टेट कराकर वापस लौट रहे थे तभी तहसील के गेट पर एक बैनामा लेखक के बस्ता पर बैठे गांव अहलादपुर निवासी नामजद ने उन्हें रोक लिया और बैनामा के हस्तांतरण पर तत्काल रिपोर्ट लगाने के लिए कहा। इसी बात पर नामजद बौखला गया और लेखपाल को पीटना शुरू कर दिया। हाथ से दस्तावेज छीनकर फाड़ दिए। लोगों की भीड़ एकत्र होते देख आरोपी वहां से भाग गया। तहरीर पर मिलने के बाद आरोपी धर्मेंद्र यादव निवासी गांव अहलादपुर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर घायल लेखपाल का मेडिकल कराया है।
पुलिस ने अरोपी की तलाश शुरू कर दी है।