फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lekhpal accused of taking bribe sent to Meerut jail

Agra News: रिश्वत लेने के आरोपी लेखपाल को भेजा मेरठ जेल

Fri, 02 May 2025 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Lekhpal accused of taking bribe sent to Meerut jail
वीरेंद्र सिंह,आरोपी लेखपाल।
कासगंज। एंटी करप्शन की कार्रवाई में रिश्वत लेते पकड़े गए आरोपी लेखपाल के खिलाफ सोरोंजी थाने में प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई की गई। आरोपी से बरामद रिश्वत की धनराशि के अलावा मिले अन्य रुपयों को जब्त कर लिया गया। आरोपी को मेरठ जेल भेजा गया है।अलीगढ़ की एंटी करप्शन की टीम प्रभारी दिनेश उपाध्याय ने सिरावली निवासी किसान रविरंजन पाठक की शिकायत पर लेखपाल वीरेंद्र सिंह को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते बृहस्पतिवार को सोरोंजी में गिरफ्तार कर लिया था। आरोप है कि लेखपाल वीरेंद्र सिंह ने सिरावली निवासी किसान सौरभ पाठक से जमीन की पक्की नाप कराने के लिए 30 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। इसके बाद 15 हजार में मामला तय हो गया। किसान ने मामले की शिकायत एंटी करप्शन विभाग में कर दी। इसके बाद टीम ने उसे 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा था। उसके पास से रिश्वत के रुपयों के अलावा 13,412 रुपये भी बरामद किए। सोरोंजी थाने में देर रात तक आरोपी से पूछताछ की कार्रवाई चलती रही। इसके बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। लेखपाल को टीम सुबह कड़ी सुरक्षा में मेरठ स्थित एंटी करप्शन कोर्ट ले गए। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एंटीकरप्शन टीम प्रभारी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed