फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   legislative council nephew arrested for fight with police and doctors in etah

यूपीः विधान परिषद सभापति के भतीजे ने दरोगा को जड़ा थप्पड़, डाक्टरों को भी पीटा

Wed, 10 May 2017 06:22 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला एटा
ब्यूरो/ अमर उजाला एटा Updated Wed, 10 May 2017 06:22 PM IST
विज्ञापन
legislative council nephew arrested for fight with police and doctors in etah
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
एटा के जिला अस्पताल में विधान परिषद सभापति के भतीजे और पूर्व सपा विधायक के चचेरे भाई ने हंगामा काट दिया। बताया गया है कि अपने साथियों के साथ पहुंचे भतीजे ने मौके पर मौजूद डाक्टर और स्टाफ से मारपीट की। इस दौरान वहां पहुंची तो उन्हें भी पुलिस को भी दौड़ा लिया। बाद में पुलिस आरोपी को कोतवाली ले आई तो उसने यहां दरोगा के थप्पड़ दे मारा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। 
विज्ञापन


विधान परिषद सभापति एमएलसी रमेश यादव के भाई का बेटा और एटा सदर के पूर्व सपा विधायक आशीष यादव उर्फ आशू का चचेरा भाई मोहित बुधवार को सुबह अपने तीन साथियों के सा‌थ एक्सरे कराने जिला अस्पताल पहुंचा था। यहां एक्सरे विभाग में रेडियोलॉजिस्ट ने उससे पर्चे पर डाक्टर से डिस्क्रिप्‍शन लिखवाने की बात कही। 
विज्ञापन


इस पर मो‌हित भड़क गया और वहां मौजूद रेडियोलॉजिस्ट और कर्मचारियों से मारपीट कर डाली। आरोप है कि उसने कर्मचारियों से सोने की अंगूठी और चेन भी लूट लीं। घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। इस पर मोहित और उसके साथी पुलिस से भी भिड़ गए। बाद में अधिक फोर्स पहुंचा तो उसे देखकर तीन आरोपी भाग गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मो‌हित को पकड़कर पुलिस कोतवाली ले आई। आरोप है कि यहां भी मोहित नहीं माना और पुलिसकर्मियों को गालियां देने लगा। दरोगा जितेंद्र के थप्पड़ भी जड़ दिया। इसके बाद सूचना पर एसएसपी मौके पर पहुंचे। मामले में एसएसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। दरोगा की ओर से भी मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed