फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lee planting record showing the pats on the back

पौधरोपण का रिकार्ड दिखा थप थपा ली अपनी पीठ

Sun, 06 Dec 2015 01:10 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बाह (आगरा)
ब्यूरो अमर उजाला, बाह (आगरा) Updated Sun, 06 Dec 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
Lee planting record showing the pats on the back
बर्ड फेस्टिवल में आए मुख्य सचिव आलोक रंजन और प्रमुख सचिव वन संजीव सरन ने वन विभाग की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। दोनों ने ही पर्यावरण संरक्षण को प्रदेश सरकार की प्राथमिकता बताया।
विज्ञापन

मुख्य सचिव आलोक रंजन ने कहा कि प्रदेश में हरित क्षेत्र का विस्तार किया जा रहा है। इसके लिए पौधरोपण में जनसहभागिता बढ़ाने और वनों-वृक्षों के प्रति जागरूकता के कार्यक्रम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

हरित पट्टी के विकास के लिए एक हजार एकड़ या बड़े क्षेत्रों में पौधरोपण एवं प्रदेश के एतिहासिक, सांस्कृतिक व पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थलों पर सुंदरीकरण के प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्य सचिव ने वन विभाग व अन्य राजकीय विभागों द्वारा पांच करोड़ पौधे रोपित करने के लक्ष्य के सापेक्ष 5.68 करोड़ पौधे रोपित किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एक दिन में दस लाख पौधे रोपित कर प्रदेश ने गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड में स्थान बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख सचिव वन ने एक दिन पहले ही केद्र सरकार द्वारा जारी रिपोर्ट के हवाले से बताया कि प्रदेश के कुल भूभाग का 6.88 प्रतिशत क्षेत्र वन क्षेत्र में आच्छादित है। इसमें पिछले दो सालों में 179 वर्ग किमी की बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ईको टूरिज्म बढ़ने से रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

पक्षियों पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश की जलवायु विविधता के कारण पक्षियों के अनुकूल है। दुनिया की लगभग 10 हजार पक्षी प्रजातियों में से 1200 से अधिक हमारे देश में तथा लगभग 500 उत्तर प्रदेश में पाई जाती हैं। इसमें अकेले 300 से अधिक प्रजातियों के पक्षी चंबल सेंक्च्युरी में पाए जाते हैं। कार्यक्रम के दौरान वन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, जंतु उद्यान मंत्री शिव प्रसाद यादव व राज्यमंत्री पवन पांडे, सांसद तेज प्रताप सिंह, विधायक महेंद्र अरिदमन सिंह, पर्यटन सचिव अमृत अभिजात, आरपी सिंह, पक्षी विज्ञानी टिम अपलटन व जिम लारेंस आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed