{"_id":"60cf7e3b8ebc3ef20c03c563","slug":"leaving-the-district-without-permission-cost-the-beo-mainpuri-news-agr496614593","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अनुमति के जिला छोडना बीईओ को पड़ा महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना अनुमति के जिला छोडना बीईओ को पड़ा महंगा
विज्ञापन
मैनपुरी। करहल विकास खंड में तैनात खंड शिक्षाधिकारी (बीईओ) विजेंद्र कुमार निगम को बिना अनुमति के मुख्यालय छोड़ना महंगा पड़ गया है। एसडीएम करहल की नाराजगी के बाद बीएसए ने बीईओ का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।
एसडीएम करहल रतन कुमार वर्मा को शनिवार को क्षेत्र के ककबाई स्थित प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण करना था। जब वे गांव ककबाई में चाहरदीवारी का निरीक्षण करने पहुंचे यहां खंड शिक्षाधिकारी अनुपस्थित थे। एसडीएम ने खंड शिक्षाधिकारी विजेंद्र कुमार निगम को फोन किया तो वे बाहर पाए गए। एसडीएम ने इसकी जानकारी बीएसए को देते हुए नाराजगी प्रकट की। बीएसए ने एसडीएम की नाराजगी के बाद खंड शिक्षाधिकारी विजेंद्र कुमार निगम का एक दिन का वेतन काटने का आदेश जारी किया है। वहीं बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारी को नोटिस जारी करते हुए बिना अनुमति के जिला छोड़ने के संबंध में स्पष्टीकरण भी मांगा है। बीएसए ने जिले के अन्य खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कोई भी खंड शिक्षाधिकारी वर्तमान में बिना अनुमति के जिला न छोड़े। यदि बिना अनुमति के किसी ने जिला छोड़ा तो उस पर कार्रवाई होगी।
------
खंड शिक्षाधिकारी करहल विजेंद्र कुमार निगम बिना अनुमति के जिला छोड़कर गए। जिससे सरकारी कार्य बाधित हुआ। यह देखते हुए उनका 19 जून का एक दिन का वेतन काटा गया है। उनसे स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। -विजय प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
्र