{"_id":"61a089da2b091a29484f82e5","slug":"leave-for-groom-twenty-days-and-bride-thirty-days-in-police-department-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: 'दूल्हे' को 20 और 'दुल्हन' को 30 दिन की मिलेगी छुट्टी, एसएसपी ने मानक किए निर्धारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: 'दूल्हे' को 20 और 'दुल्हन' को 30 दिन की मिलेगी छुट्टी, एसएसपी ने मानक किए निर्धारित
Sat, 27 Nov 2021 12:18 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 27 Nov 2021 12:18 AM IST
सार
साल का आखिरी महीना शुरू होने से पहले ही एसएसपी ऑफिस में अवकाश के लिए प्रार्थनापत्रों का अंबार लगने लगा है। इसे देखते हुए एसएसपी ने छुट्टी के दिन निर्धारित कर दिए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में एसएसपी ऑफिस में साल के अंत में छुट्टी के लिए पुलिसकर्मियों के आवेदन आने लगे हैं। किसी की खुद की तो किसी के घर में शादी है। किसी को बीमार पत्नी को दिखाना है तो किसी को मां-बाप का इलाज कराना है। ऐसे में एसएसपी ने छुट्टी के मानक निर्धारित कर दिए हैं। इलाज के लिए आवेदन करने वालों को तुरंत छुट्टी दी जा रही है। वहीं शादी वालों को 15 से 30 दिन का अवकाश दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विभाग के पास आने लगे छुट्टी के लिए आवेदन
साल 2021 का आखिरी महीना दिसंबर शुरू होने वाला है। इससे पहले ही पुलिस अधिकारियों के पास छुट्टी के आवेदन आने लगे हैं। इसमें सीएल अवकाश वालों की संख्या अधिक है। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने मानक निश्चित किए हैं। किसी भी पुलिसकर्मी को तीन दिन से अधिक का सीएल नहीं दिया जाएगा। अगर, इससे अधिक का अवकाश चाहिए तो उन्हें उनके सामने पेश होना होगा।
विज्ञापन
जिन पुलिसकर्मियों की खुद की और घर में शादी है, उसके लिए भी मानक तय किए गए हैं। दूल्हा बने पुलिसकर्मी को 15 से 20 दिन और दुल्हन बनने वाली पुलिसकर्मी को 20 से 30 दिन का अवकाश देने की व्यवस्था की गई है। इसी तरह जिन पुलिसकर्मी के घर में शादी है, वह भी 15 दिन तक का अवकाश ले सकेंगे।
विज्ञापन