फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Leather and Footwear fair Meet at Agra will be held from  7 to 9 October 2022

आगरा: दो साल बाद होगा लेदर एंड फुटवियर ट्रेड का महाकुंभ, दुनियाभर से आएंगे कारोबारी

Fri, 30 Sep 2022 04:38 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 30 Sep 2022 04:38 PM IST
सार

मीट एट आगरा 2022 का तीन दिवसीय आयोजन 7 अक्तूबर से शुरू होने जा रहा है। 45 देशों के 250 से अधिक एग्जिबीटर्स इसमें प्रतिभाग करेंगे।

विज्ञापन
Leather and Footwear fair Meet at Agra will be held from  7 to 9 October 2022
मीट एट आगरा 2022 की जानकारी देते एफमेक अध्यक्ष पूरन डावर व अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी आगरा में कोरोना महामारी के चलते पिछले दो साल से आयोजित न हो सका फुटवियर ट्रेड का महाकुंभ मीट एट आगरा के चौदहवें संस्करण की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। आगरा फुटवियर मैन्युफेक्चरर्स एंड एक्सपोर्टर्स चैम्बर (एफमेक) द्वारा गांव सींगना के आगरा ट्रेड सेंटर पर आयोजित हो रहा तीन दिवसीय फेयर सात अक्तूबर से 9 अक्तूबर तक चलेगा।
विज्ञापन


एफमेक अध्यक्ष पूरन डावर ने बताया कि कोरोना काल में कारोबारी रफ्तार में भले ही कमी रही है, लेकिन तकनीकि विकास अपनी रफ्तार से आगे बढ़ा है। नई तकनीकि के साथ फुटवियर ट्रेड में नए ट्रेंड का आगाज हुआ है। खास बात यह है कि आगरा जहां स्पोर्ट्स शूज के प्रोडक्शन में अपनी भागीदारी शून्य रखता था। अब इस दिशा में एक कदम आगे बढ़ चुका है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कई जूता निर्यातकों ने स्पोर्ट्स शूज बनाने के लिए तकनीकि रूप से स्वयं को विकसित किया है। कई फैक्ट्रियों में स्पोर्ट्स शूज का प्रोडक्शन हो रहा है। अब हम कह सकते हैं। कि आगरा की जूता इंडस्ट्री अब सिर्फ चमड़े पर निर्भर नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed