{"_id":"68d762716b57cf7ed2096c85","slug":"learning-driving-license-camp-for-women-at-amar-ujala-office-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Learners Driving License: अमर उजाला कार्यालय में लगा लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस शिविर, 70 से ज्यादा पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Learners Driving License: अमर उजाला कार्यालय में लगा लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस शिविर, 70 से ज्यादा पंजीकरण
Sat, 27 Sep 2025 09:35 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 27 Sep 2025 09:35 AM IST
सार
अमर उजाला कार्यालय में महिलाओं के लिए लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) के पंजीकरण के लिए शिविर लगाया गया। इस शिविर में 70 से ज्यादा पंजीकरण हुए।
विज्ञापन
अमर उजाला कार्यालय में लगा लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस शिविर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के गुरु का ताल, सिकंदरा रोड स्थित अमर उजाला कार्यालय में शुक्रवार को लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) के पंजीकरण के लिए शिविर का आयोजन किया गया। जिले की 70 से ज्यादा महिलाओं ने पंजीकरण कराया।
सुबह 10:30 से दोपहर 3 बजे तक चले शिविर में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं लाइसेंस का पंजीकरण कराने के लिए अमर उजाला कार्यालय पहुंचीं। बड़ी संख्या में महिलाएं आधार कार्ड साथ लेकर आई थीं। ऑनलाइन पंजीकरण होने के बाद उनके फोन नंबर पर विभाग की ओर से एक लिंक भेजा गया है। इस लिंक के माध्यम से महिलाएं घर बैठे ही ऑनलाइन परीक्षा दे सकेंगी। इस मौके पर परिवहन विभाग की ओर से संभागीय निरीक्षक प्राविधिक संजीव सिंह मौजूद रहे।
सबसे पहले शिवानी ने किया आवेदन
शिवानी ने सबसे पहले लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदन कराया। उन्होंने बताया कि वह अमर उजाला की इस पहल से काफी खुश हैं। अब जल्द ही ऑनलाइन टेस्ट देकर आगे की प्रक्रिया पूरी करेंगी।
विज्ञापन
व्हाट्सएप पर चैटबॉट से लें मदद
एआरटीओ प्रशासन ललित कुमार ने बताया कि यदि किसी शहरवासी को अपने लर्निंग लाइसेंस या स्थायी लाइसेंस से जुड़ी समस्या हो तो वह चैटबॉट की मदद ले सकता है। इसके लिए विभाग की ओर से जारी किए गए व्हाट्सएप नंबर 8005441222 पर मैसेज कर सभी प्रकार की जानकारी अपने मोबाइल फोन पर ही प्राप्त कर सकते हैं।
पहले से थी तैयार
बेलनगंज निवासी कोमल ने कहा कि जैसे ही सुना अमर उजाला में शिविर लग रहा है तुरंत सुबह आकर लाइसेंस के लिए पंजीकरण करवा लिया। सर्वर की दिक्कत के बावजूद काम हो गया।
शिविर से मिली मदद
कमला नगर निवासी निकिता ने कहा कि मैं भी काफी दिनों से लाइसेंस बनवाने की सोच रही थी। जानकारी नहीं थी, इसलिए बनवा नहीं पाई। अमर उजाला का बहुत धन्यवाद।