{"_id":"2590920a8cf89f28bb19837499ff414f","slug":"lawyers-tempted-to-welcome-obama-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘वकील तो ओबामा के स्वागत को लालायित’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘वकील तो ओबामा के स्वागत को लालायित’
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Thu, 22 Jan 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर आंदोलनरत अधिवक्ताओं की धमकी प्रशासन के लिए सिर दर्द बन गई है। अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी के एक अधिकारी ने जब स्थानीय अधिकारियों से पूछा कि क्या यहां के वकील कोई प्रोटेस्ट करने जा रहे हैं। उस वक्त तो अधिकारियों ने कह दिया कि अधिवक्ता तो राष्ट्रपति बराक ओबामा का स्वागत करने के लिए लालायित हैं।
अब अंदर ही अंदर अफसरों की बेचैनी बढ़ गई है। इसके चलते बुधवार अधिकारियों ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर उन्हें मनाने की कोशिश की। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजेंद्र रावत, अशोक चौबे आदि ने भरोसा दिलाया है कि इस मामले का हल निकाला जाएगा। अतिथि देवो भव: की परंपरा कायम रखी जाएगी। अधिकारी संघर्ष समिति के अधिवक्ताओं से भी वार्ता कर रहे हैं। इस मामले में व्यापारिक संगठन और कुछ अधिवक्ता संगठन भी आगे आए हैं। वे खंडपीठ आंदोलन को तो जनांदोलन बनाना चाहते हैं लेकिन ओबामा के विरोध के पक्ष में नहीं है।