{"_id":"62a4da7434d93a3e974ee440","slug":"lawyers-start-fast-unto-death-mainpuri-news-agr536581114","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों ने आमरण अनशन शुरू किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों ने आमरण अनशन शुरू किया
विज्ञापन
मैनपुरी। तीन सूत्री मांगों को लेकर दीवानी के वकीलों ने दीवानी परिसर में बार एसोसिएशन के सभागार के बाहर आमरण अनशन शुरू कर दिया है। शनिवार को दीवानी के तीन वकील आमरण अनशन पर बैठ गए। वकीलों ने ऐलान किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जातीं तब तक आमरण अनशन जारी रहेगा।
दीवानी के वकील तीन सूत्री मांगों को लेकर नौ जून से आंदोलन कर रहे हैं। बार एसोसिएशन के सदस्य गौरव दीक्षित, अतुल शुक्ला, हृदेश मिश्रा आमरण अनशन पर बैठे। बार के पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा ने कहा कि न्याय के पुजारी माने जाने वाले वकीलों को पुलिस की हठधर्मिता के खिलाफ अनशन करना पड़ रहा है। न्यायाधीश जिसे विद्वान अधिवक्ता लिखते हैं पुलिस उनके साथ अपराधियों जैसा व्यवहार करती है।
बार के अध्यक्ष सौरभ यादव ने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने तक आमरण अनशन जारी रहेगा। सचिव संतोष कुमार यादव ने कहा कि जरूरत पड़ेगी तो बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य भी आमरण अनशन पर बैठेंगे। शिवकुमार यादव, अजीतकंात मिश्रा, नृप चौधरी, अनिल यादव, राजेंद्र सिंह, दीपेश श्रीवास्तव, राघवेंद्र कश्यप, मुनेंद्र सिंह यादव, अतुल शुक्ला, राजेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
बसपा ने समर्थन दिया
वकीलों के आंदोलन को बसपा ने अपना समर्थन दिया है। जिलाध्यक्ष राजेंद्र सोनी, दीपक पेंटर, राजेश जाटव, मनीष सागर, नीलू मास्टर सहित दीवानी पहुंचे राष्ट्रीय संयुक्त अधिवक्ता मंच के राष्ट्रीय संगठन मंत्री मदन मोहन पांडेय, धनेंद्र कुमार पांडेय, ओमप्रकाश मिश्रा, जितेंद्र श्रीवास्तव, अनुपम मिश्रा, उमाशंकर मिश्रा, राष्ट्रीय ओबीसी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रामजीलाल शाक्य, अवधेश यादव, अनुज कश्यप, कमलेंद्र सिंह, अशोक यादव, डॉ. मनोज शाक्य ने आंदोलन को समर्थन दिया है।