फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lawyers got angry seeing  rope tied in the hands of advocate who was brought to the court

पेशी पर आए अधिवक्ता के साथ ऐसा सुलूक: हाथ में बंधा था रस्सा, देखते ही वकीलों ने कर दिया हंगामा

Sun, 02 Jul 2023 01:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 02 Jul 2023 01:08 PM IST
सार

पेशी पर लाए अधिवक्ता के हाथों में रस्सा बंधा देख वकील आक्रोशित हो गए। उन्होंने हंगामे के साथ ही नारेबाजी शुरू कर दिया। किसी तरह बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और महासचिव ने मामला शांत कराया। 
 

विज्ञापन
lawyers got angry seeing  rope tied in the hands of advocate who was brought to the court
पेशी पर आए अधिवक्ता के साथ ऐसा सुलूक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में जेल से पेशी पर लाए गए अधिवक्ता के हाथों में रस्सा बंधा देखकर अधिवक्ताओं ने विरोध किया। इस दौरान नारेबाजी की गई। यह जानकारी होते ही बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मौके पर पहुंचे और मामले को संभालते हुए रस्सी को खुलवा दिया।

विज्ञापन

ये है मामला 

थाना लाइनपार क्षेत्र के प्रदीपनगर निवासी पोप सिंह यादव एडवोकेट को पुत्रवधू की मौत के मामले में थाना पुलिस ने जेल भेजा था। शनिवार को पुलिस उनको न्यायालय में पेशी के लिए लाई थी। पेशी पर ले जाने के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता के हाथ में रस्सा बंधा देखा तो साथी अधिवक्ताओं ने विरोध दर्ज कराते हुए नारेबाजी करनी शुरू कर दी। 

ये भी पढ़ें - 'दिल तो बच्चा है जी': 80 की उम्र में Ex. हेडमास्टर को हुआ इश्क, पत्नी ने उठाया ऐसा कदम; उतर गया प्यार का भूत

विज्ञापन
विज्ञापन

वकीलों को कराया गया शांत 

अधिवक्ताओं की ओर से विरोध दर्ज कराने की जानकारी जब बार एसोसिएशन फिरोजाबाद के अध्यक्ष जेपी यादव एवं जिला महासचिव योंगेद्र बघेल एडवोकेट को हुई तो वह तत्काल मौके पर पहुंच गए। उन्होंने नारेबाजी कर रहे अधिवक्ताओं को शांत कराने के साथ ही पेशी पर लाए गए साथी अधिवक्ता के हाथ में बंधी रस्सी को भी खुलवा दिया। इसके बाद ही मामला शांत हो सका।

ये भी पढ़ें -  Sawan 2023: सावन का महीना इस दिन हो रहा शुरू, एक दिन पहले होगी पूजा; जानें क्या कहते हैं ज्योतिषाचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed