फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lawyers did not work at the Collectorate; litigants returned disappointed.

Agra News: वकीलों ने कलेक्ट्रेट में नहीं किया काम, मायूस होकर लौटे वादकारी

Tue, 08 Sep 2026 02:37 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Lawyers did not work at the Collectorate; litigants returned disappointed.
कमिश्नरी स्थित बार हॉल में बैठक करते अ​धिवक्ता। संवाद
आगरा। साथी अधिवक्ता के साथ हुई मारपीट व जानलेवा हमले के मामले में जिलाधिकारी के आदेश के बाद भी प्राथमिकी दर्ज न होने से नाराज अधिवक्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में काम नहीं किया। इससे दूर-दराज से आए वादकारियों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

जिला चकबंदी एवं राजस्व बार एसोसिएशन कलेक्ट्रेट आगरा के पदाधिकारियों ने बैठक कर अधिवक्ता राजपाल सिंह राना पर जानलेवा हमले की निंदा की। साथ ही मलपुरा पुलिस की कार्यप्रणाली पर गहरा आक्रोश जताया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिमोहन गौतम की अध्यक्षता में बैठक हुई। बार संघ के सदस्य अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि जानलेवा हमले की स्पष्ट घटना के बावजूद मलपुरा पुलिस ने न तो कोई रिपोर्ट दर्ज की और न ही कोई कार्रवाई की।
विज्ञापन

उल्टा पीड़ित अधिवक्ता के साथ ही अभद्र व्यवहार किया गया। वकीलों ने इसे पुलिस की घोर लापरवाही और तानाशाही करार देते हुए हमलावरों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई व गिरफ्तारी की मांग की। घटना के विरोध में बार एसोसिएशन ने सोमवार को सभी न्यायिक कार्यों से पूरी तरह विरत रहने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया। इसके बाद सभी डीसीपी पश्चिम आदित्य कुमार से मुलाकात कर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की। इस पर डीसीपी ने जांच कर कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed