Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Law studies began late at Agra College

यूपी: आगरा काॅलेज में शुरू नहीं हो सकी कानून की पढ़ाई, अब दिवाली बाद लगेंगी कक्षाएं; इसलिए हुई देरी

Sun, 08 Nov 2026 09:41 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 08 Nov 2026 09:41 AM IST
सार

एलएलबी की मेरिट जारी कर पांच अक्तूबर से काउंसिलिंग शुरू हुई। बीए एलएलबी की पहली मेरिट के आधार पर तीन अक्तूबर से प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई। अब नवंबर में कक्षाएं शुरू होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई आगे बढ़ सकेगी।

विज्ञापन
Law studies began late at Agra College
आगरा कॉलेज Agra College - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा कॉलेज विधि संकाय से पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को इस बार कक्षाओं के लिए दिवाली तक इंतजार करना पड़ा है। शैक्षिक सत्र 2026-27 में एलएलबी और बीए एलएलबी का सत्र बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) से अनुमोदन मिलने में देरी के कारण पिछड़ गई। कॉलेज को दोनों पाठ्यक्रमों के संचालन के लिए बीसीआई की मंजूरी 17 सितंबर को मिली। इसके बाद प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई। प्राचार्य प्रो. सीके गौतम ने बताया कि अब दोनों पाठ्यक्रमों में दिवाली के बाद नियमित कक्षाएं शुरू कराने की तैयारी है।
विज्ञापन


आगरा कॉलेज के विधि संकाय में एलएलबी की 300 और बीए एलएलबी की 300 सीटें हैं। इस तरह कुल 600 सीटों पर प्रवेश दिए गए हैं। एलएलबी में प्रवेश के लिए 2300 आवेदन आए थे। यानी एक सीट पर करीब आठ अभ्यर्थियों के बीच मुकाबला रहा। वहीं बीए एलएलबी की 300 सीटों के लिए 1200 आवेदन मिले। 
विज्ञापन


यहां एक सीट पर चार अभ्यर्थियों ने दावेदारी की। बीसीआई की मंजूरी नहीं मिलने के कारण अगस्त तक प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी थी। 17 सितंबर को अनुमोदन मिलने के बाद प्रवेश का रास्ता साफ हुआ। इसके बाद एलएलबी की मेरिट जारी कर पांच अक्तूबर से काउंसिलिंग शुरू हुई। बीए एलएलबी की पहली मेरिट के आधार पर तीन अक्तूबर से प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई। अब नवंबर में कक्षाएं शुरू होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई आगे बढ़ सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक नजर में विधि संकाय
शैक्षिक सत्र : 2026-27
एलएलबी : 300 सीटें (तीन वर्षीय पाठ्यक्रम)
बीए एलएलबी : 300 सीटें (पांच वर्षीय पाठ्यक्रम)
कुल सीटें : 600
एलएलबी के आवेदन : 2300
बीए एलएलबी के आवेदन : 1200
बीसीआई से अनुमोदन : 17 सितंबर 2026


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed