फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Land worth 70 lakh; strongmen demanded 1 crore in extortion money.

Agra News: जमीन 70 लाख की, दबंगों ने मांगी एक करोड़ की चौथ

Tue, 06 Oct 2026 03:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
Land worth 70 lakh; strongmen demanded 1 crore in extortion money.
आगरा। एक बुजुर्ग शख्स ने 70 लाख रुपये में जमीन खरीदी, ईंटों की बाउंड्री कराई लेकिन दबंगों ने जमीन छोड़ने के बदले एक करोड़ रुपये की चौथ मांग ली। बाउंड्री तोड़ डाली। मामले में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-9 मोहित कुमार प्रसाद ने छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर थानाध्यक्ष न्यू आगरा को विवेचना के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


न्यू आगरा निवासी 82 वर्षीय नेमी चंद गुप्ता ने अदालत में अधिवक्ता के माध्यम से फतेहाबाद थाना क्षेत्र के गांव गुडा निवासी ओमवती, सालिगराम, पुनीत, प्रेम प्रसाद, कांता प्रसाद और मनीष के खिलाफ प्रार्थनापत्र दाखिल किया। बताया कि वर्ष 2021 में मौजा वीसरना में 3734 वर्ग मीटर जमीन 70 लाख रुपये में खरीदी थी। 28 अगस्त 2021 को उप निबंधक सदर तृतीय के यहां नजमा बेगम से अपने नाम बैनामा कराया।
विज्ञापन

बाद में जमीन पर ईंटों की बाउंड्री करा दी। आरोप है कि 18 जनवरी, 2026 को जमीन पर पहुंचे तो बाउंड्री कई जगह टूटी मिली। उसे ठीक कराने के दौरान पता चला कि विपक्षी जमीन पर कब्जे की कोशिश कर रहे हैं। उसके फर्जी कागजात भी बना लिए। 22 मार्च, 2026 को विपक्षी उनके न्यू आगरा स्थित घर पहुंचे। धमकी दी कि जमीन की तरफ देखा तो जान से मार देंगे। जमीन छोड़ने के बदले एक करोड़ रुपये की चौथ मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed