{"_id":"65068616541d0ed946076023","slug":"land-was-sold-fraudulently-case-ordered-against-8-people-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fraud: धोखाधड़ी कर बेच दी जमीन, 8 लोगों पर केस के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fraud: धोखाधड़ी कर बेच दी जमीन, 8 लोगों पर केस के आदेश
Sun, 17 Sep 2023 10:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 17 Sep 2023 10:22 AM IST
सार
जमीन बेचने के आरोप में 8 लोगों पर केस दर्ज कर विवेचना करने के आदेश ताजगंज पुलिस को दिए हैं।
विज्ञापन
FIR
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आगरा में सीजेएम मृत्युंजय श्रीवास्तव ने धोखाधड़ी कर जमीन बेचने के आरोप में 8 लोगों पर केस दर्ज कर विवेचना करने के आदेश ताजगंज पुलिस को दिए हैं।
विज्ञापन
ये है मामला
बीबी कोल्ड स्टोरेज के प्रतिनिधि ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी राजेंद्र शर्मा ने अधिवक्ता रोहित अग्रवाल के माध्यम से प्रार्थनापत्र दिया। बताया कि वादी की फर्म ने 18 जनवरी 2006 को मौजा सेमरी में 286 हेक्टेयर जमीन खरीदने के लिए 4.50 लाख रुपये चमेली देवी, दरब सिंह व अशोक कुमार को बतौर बयाना दिए थे। इसके बाद 27.50 लाख रुपये देने पर भी बैनामा नहीं किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - होम स्टे की घिनौनी सच्चाई: देह व्यापार की सूचना पर छापा, एक किशोरी भी थी...; सच तलाश रही पुलिस
विज्ञापन
इनके खिलाफ मुकदमे के आदेश
चमेली देवी व दरब सिंह की मृत्यु हो गई। वारिसान ने 10 लाख रुपये बढ़ा दिए। 5 लाख देने के बाद भी बैनामा नहीं हुआ। इस मामले में सीजेएम ने दरब सिंह के बेटों अशोक, अमरदीप, गब्बर, प्रशांत, अर्जुन, पंकज, राजो पत्नी दरब सिंह, छोटी पुत्री दरब सिंह व अशोक के विरुद्ध केस दर्ज करने के आदेश दिए।
ये भी पढ़ें - Agra: राधास्वामी सत्संग सभा के अध्यक्ष सहित तीन भूमाफिया चिह्नित, 100 करोड़ की सरकारी जमीन पर हुआ कब्जा