{"_id":"6102e8b18ebc3e587b5f197b","slug":"land-is-not-available-for-construction-of-panchayat-building-and-community-toilet-building-in-panchayats-agra-news-agr501715665","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायतों में पंचायत भवन एवं सामुदायिक शौचालय भवन बनाने को नहीं मिल रही भूमि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायतों में पंचायत भवन एवं सामुदायिक शौचालय भवन बनाने को नहीं मिल रही भूमि
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पंचायतों में भूमि के अभाव में पंचायत भवन, ग्राम सचिवालय के साथ-साथ सामुदायिक शौचालय की स्थापना का काम अटक गया है। ग्राम पंचायत सचिव और प्रधान भूमि की तलाश में जुटे हैं। काफी प्रयास के बाद भी जिले की सात ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत भवन एवं 25 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय भवन के लिए भूमि नहीं मिल सकी है।
शासन ने पंचायतों को हाईटेक बनाने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्राम सचिवालय की स्थापना और पंचायत भवन बनाने के साथ स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव में सामुदायिक शौचालय को बनाने का निर्णय लिया है। शासन ने पहले से स्थापित पंचायत भवन का विस्तारीकरण करने के भी निर्देश दिए हैं। पंचायत भवनों का कई गांवों में निर्माण हो चुका है लेकिन कुछ गांवों में निर्माण होना तो दूर भूमि तक नहीं मिल सकी है। पंचायतीराज विभाग के सूत्रों की मानें तो ग्राम पंचायत नगला सेंदलाल, गागई, पचवा, सदर ब्लाक की खेड़ा गनेशपुर, भीकनपुर सदासुख, बनकट, एका की मिलावली ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन बनाने के लिए भूमि नहीं मिल रही है।
-
इन पंचायतों में सामुदायिक शौचालय को नहीं मिली भूमि
- मौढ़ा, विजयपुर नगला भाव सिंह, भीकनपुर सदासुख, खरसुली, वाजिदपुर कुतुकपुर, सिकेहरा हरदासपुर, विजयपुर भीकनपुर, भौंड़ेला, नागऊ, खेड़ा गनेशपुर, गढ़ीदान सहाय, धनपुरा, गागई, नगला सेंदलाल, रहचटी, बैंदीपुर बिदरखा, पिलख्तर फतेह, शिवसिंह पुर, हुसैनपुर जगे, बनवीरपुर कुढ़ी, बबाइन, पथरौआ, कलूपुरा, शेखपुरा, लालई।
विज्ञापन
- पंचायत भवन एवं सामुदायिक शौचालय भवन का निर्माण प्रत्येक ग्राम पंचायत में कराया जाएगा। इसके लिए भूमि को चिह्नित करने का काम चल रहा है। जिले की सात ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन एवं 25 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय भवन के लिए भूमि नहीं मिली है। नीरज कुमार सिन्हा जिला पंचायत राज अधिकारी फिरोजाबाद।