फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   land, farming, gram sabha

ग्रामसभा की जमीन पर बोई गेहूं की 405 बीघा फसल को क्यों नष्ट कराया जाएगा

Mon, 13 Jan 2020 10:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
land, farming, gram sabha
13एमएनपी-36-अहिरवा में सरकारी जमीन पर कब्जे की पैमाइश करते राजस्व कर्मचारी - फोटो : MAINPURI
भोगांव (मैनपुरी)। गांव अहिरवा में 405 बीघा ग्रामसभा की जमीन पर बोई गई गेहूं की फसल को ट्रैक्टर चलाकर नष्ट कराया जाएगा। लेखपाल की रिपोर्ट के बाद एसडीएम ने फसल को तहसीलदार और प्रभारी निरीक्षक की देखरेख में नष्ट कराकर लेखपाल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश तहसीलदार को दिए हैं।
विज्ञापन

अहिरवा में ग्रामसभा की जमीन पर कब्जे के मामले में तहसीलदार ने सात लेखपाल, एक कानूनगो सहित 52 लोगों के खिलाफ वर्ष 2018 में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है जमीन कुर्क किए जाने के बाद भी कुछ लोग धान, कभी आलू तो कभी गेहूं की फसल की बुवाई कर रहे हैं। दबंगों ने एक बार फिर ग्रामसभा की 405 बीघा भूमि पर चोरी छिपे लेखपालों की हड़ताल का फायदा उठाकर फसल की बुवाई कर दी है। प्रधान प्रतिनिधि ब्रजेंद्र सिंह चौहान उर्फ पप्पू ने गेहूं की फसल की बुवाई की शिकायत डीएम से की। डीएम के निर्देश पर लेखपालों की टीम ने पैमाइश करने के बाद एसडीएम पीसी आर्य को रिपोर्ट दी। एसडीएम ने ग्रामसभा की जमीन से गेहूं की फसल नष्ट कर खाली कराने के निर्देश तहसीलदार कमल कुमार सिंह को दिए हैं। साथ ही फसल को ट्रैक्टर चलाकर नष्ट कराकर लेखपाल प्रदीप कुमार सक्सेना की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

एसडीएम ने बनाई लेखपालों की टीम
एसडीएम पीसी आर्य ने क्षेत्रीय कानूनगो सुरेश सिंह राठौर के नेतृत्व में लेखपालों की टीम बना दी है। टीम में क्षेत्रीय लेखपाल प्रदीप कुमार सक्सेना, सुमित कुमार सिंह, हरवेश सिंह, मोतीलाल को शामिल किया है। लेखपाल पैमाइश के बाद नष्ट की जाने वाली फसल को चिन्हित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके खिलाफ होगी रिपोर्ट
ग्रामसभा की जमीन पर गेहूं की फसल बोने वाले राकेश, विमलेश नगला दीपा, श्यामबाबू, रामचंद्र अहिरवा, मुरारी, अनार सिंह लोधी नगला लऊ, प्रवेश कुमार, वीरपाल, रामस्वरूप, बदन सिंह, स्वदेश कुमार, सूबेदार, अमर सिंह, चिंतामणि, प्रेमचंद्र, श्रीराम, ठाकुर दास, अर्जेश कुमार, महेंद्र सिंह, रामविलास, इनाम सिंह, अरविंदं राजपूत, दुर्विजय सिंह, धनीराम, पुष्पा देवी, प्रमोद कुमार सत्यपाल, रामवीर, महेंद्र सिंह, सीताराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होगी।
अहिरवा में ग्रामसभा की जमीन पर बोई गई गेहूं की फसल नष्ट कराने के आदेश तहसीलदार को दिए हैं। फसल की बुवाई करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई जाएगी।

पीसी आर्य, एसडीएम भोगांव
चारागाह की जमीन की फसल नष्ट कराई
भोगांव। तहसील क्षेत्र के गांव नगला देवी में तहसीलदार ने सोमवार को दबंगों द्वारा सरकारी जमीन पर बोई गई फसल को नष्ट करा दिया। फसल बोने वालों के खिलाफ रिपोर्ट देने के निर्देश कानूनगो को दिए हैं। सोमवार को तहसीलदार कमल कुमार सिंह ने ग्रामीणों का शिकायत पर गांव पहुंचकर ग्रामसभा के अभिलेखों में चारागाह के रूप में दर्ज चली आ रही भूमि की पैमाइश कराकर उस पर दबंगों द्वारा बोई गई गेहूं की फसल पर ट्रैक्टर चलवाकर फसल को नष्ट कर दिया। तहसीलदार ने क्षेत्रीय लेखपाल और कानूनगो को फसल बोने वालों को चिन्हित कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed