फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Land dispute resolved with the initiative of Kirawali SDM

Agra News: किरावली एसडीएम की पहल से भूमि विवाद सुलझा

Wed, 07 Jan 2026 09:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 09:54 PM IST
विज्ञापन
Land dispute resolved with the initiative of Kirawali SDM
किरावली के गांव जिटौरा में भूमि की नाप करते राजस्व कर्मी फोटो स्रोत स्वयं राजस्व विभाग
किरावली। तहसील किरावली के जिटोरा गांव में चार दशक से अधिक समय से चला आ रहा भूमि विवाद उप जिलाधिकारी नीलम तिवारी की पहल से महज पांच घंटे में सुलझ गया। एसडीएम ने पुलिस बल और राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचकर न केवल विवादित पक्षों को उनके-अपने हिस्से का कब्जा दिलाया, बल्कि अतिक्रमण की चपेट में आई सरकारी भूमि को भी मुक्त कराया।बताया गया कि वर्ष 1981 से गाटा संख्या 198 की 15 बिस्वा भूमि को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद चला आ रहा था। मामला न्यायालय तक पहुंचा, जहां से वाद खारिज होने के बाद भी कब्जे को लेकर तनाव बना रहा। एक पक्ष द्वारा भूमि खरीद कर नामांकन करा लेने के बावजूद दूसरा पक्ष अतिरिक्त भूमि पर कब्जा किए हुए था। एसडीएम के निर्देश पर गठित राजस्व टीम ने पूरे रकबे का सीमांकन कराया। जांच में गाटा संख्या 198 से सटे नाले सहित भूमि की पैमाइश की गई, जिसमें अतिक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद दोनों पक्षों की मौजूदगी में पुनः सीमांकन कर खतौनी के अनुसार सभी को उनका वैधानिक हिस्सा सौंपा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed