{"_id":"5ed0005c0afb9a33b30993c2","slug":"land-bank-to-be-setup-for-development-of-new-industries-in-ttz","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टीटीजेड में नए उद्योगों की विकास के लिए बनेगा लैंड बैंक, यह है योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीटीजेड में नए उद्योगों की विकास के लिए बनेगा लैंड बैंक, यह है योजना
Fri, 29 May 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 29 May 2020 12:02 AM IST
सार
- राज्यमंत्री चौ. उदयभान सिंह ने व्यापारियों के साथ बैठक कर तैयार की रणनीति
- ताज ट्रिपेजियम जोन में नई इकाइयां स्थपित करने के लिए मंथन
विज्ञापन
एमएसएमई राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ताज ट्रिपेजियम जोन (टीटीजेड) में लघु, कुटीर एवं मध्यम उपक्रम (एमएसएमई) के तहत ब्लाक, तहसील स्तर पर लैंड बैंक तैयार करने की योजना है। इससे उद्योगों के लिए जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। आगरा जिला उद्योग केंद्र पर एमएसएमई राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह ने व्यापारी संगठनों के साथ गुरुवार को बैठक करके रणनीति तैयार की।
विज्ञापन
राज्यमंत्री ने बताया कि आगरा में जूट के बोरों (बारदाना) का निर्माण कराया जा सकता है। शमसाबाद में लीनो बैग भी बनते हैं। एमएसएमई की योजना इसी तरह के प्रस्तावों को बढ़ावा देने की है।
विज्ञापन
बैठक में उप्र लघु उद्योग निगम लिमिटेड के उपाध्यक्ष राकेश गर्ग, संयुक्त आयुक्त उद्योग अंजू रानी, उपायुक्त जिला उद्योग शरद टंडन, दीपक अग्रवाल (प्रदेश महामंत्री, लघु उद्योग भारती), अनुराग मित्तल, एके अग्रवाल, टूरिस्ट इंडस्ट्रीज से प्रह्लाद अग्रवाल आदि के अलावा माटी बोर्ड और खादी ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Trending Videos
थीम पार्क की जमीन पर औद्योगिक हब बनाने पर विचार
राज्यमंत्री को बताया गया कि थीम पार्क की योजना ठंडे बस्ते में जा चुकी है। इसकी जमीन का उपयोग औद्योगिक हब बनाने में भी किया जा सकता है। इस पर गंभीरता से विचार चल रहा है।
शिप्रा शुक्ला आज आगरा में
उत्तर प्रदेश इंस्टीट्यूट डिजाइन की चेयरमैन (दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री) शिप्रा शुक्ला शुक्रवार को आ रही हैं। उनके साथ प्रतिनिधिमंडल भी होगा। वे यहां स्थानीय प्रशासन और उद्योग विभाग के अधिकरियों के साथ बैठक करके आगरा के लिए नई संभावनाएं तलाशेंगी।
शिप्रा शुक्ला आज आगरा में
उत्तर प्रदेश इंस्टीट्यूट डिजाइन की चेयरमैन (दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री) शिप्रा शुक्ला शुक्रवार को आ रही हैं। उनके साथ प्रतिनिधिमंडल भी होगा। वे यहां स्थानीय प्रशासन और उद्योग विभाग के अधिकरियों के साथ बैठक करके आगरा के लिए नई संभावनाएं तलाशेंगी।