फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lakshya and Ujjwal of Agra best of NEET Result 2024

NEET Result 2024: आगरा के लक्ष्य और उज्ज्वल रहे अव्वल, जिले से परीक्षा में शामिल हुए थे 50 हजार अभ्यर्थी

Wed, 05 Jun 2024 12:04 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 05 Jun 2024 12:04 AM IST
सार

नीट परीक्षा 2024 के परिणाम में आगरा के लक्ष्य और उज्ज्वल अव्वल रहे। जिले से परीक्षा में 50 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे। 

विज्ञापन
Lakshya and Ujjwal of Agra best of NEET Result 2024
लक्ष्य और उज्ज्वल - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के आगरा के करीब 50 हजार छात्र-छात्राओं ने पांच मई को 24 केंद्रों पर संपन्न हुई नीट की परीक्षा दी थी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने मंगलवार शाम करीब 7 बजे राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) का परीक्षा परिणाम घोषित किया। परिणाम घोषित होने के बाद सफल छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल गए। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को अब कटऑफ के अनुसार सरकारी या फिर प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में दाखिला मिलेगा।

विज्ञापन


जंगजीत नगर राजपुर चुंगी निवासी लक्ष्य ने 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा आगरा से ही दी थी। पिछले दो सालों से नीट की तैयारी कर रहे थे। लक्ष्य ने यह सफलता अपने दूसरे प्रयास में हासिल की। पिता राजीव अग्रवाल का सराफा का व्यवसाय है तो मां ज्योति गृहिणी हैं। लक्ष्य की बड़ी बहन ऋतु अग्रवाल भी एमबीबीएस तृतीय वर्ष की छात्रा हैं।
विज्ञापन


ट्रांस यमुना के रहने वाले उज्ज्वल ने नीट में ऑल इंडिया 401 रैंक हासिल की है। पिता डॉ. दीपक अग्रवाल और मां डॉ. सारिका अग्रवाल चिकित्सक हैं। वह निजी पैथोलॉजी केंद्र संचालित करते हैं। उन्होंने बताया कि पापा-मम्मी का सपना था कि डाक्टर बनूं, इसलिए खूब मेहनत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली से 12 वीं करने के बाद नीट की तैयारी के लिए उज्ज्वल आगरा आए। बोले कि पढ़ाई के लिए घंटे नहीं गिनें। सुबह सिर्फ एक घंटे मोबाइल चलाता था। इस पर भी मम्मी-पापा डांट लगाते थे। उज्ज्वल की ख्वाहिश है कि वो चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतरीन काम करें। कहा कि गरीब मरीजों को कैंप लगाकर निशुल्क चिकित्सकीय सुविधा दूंगा।

छात्रा वाटिका रावत ने 384, कुशाग्र सिंघल ने 1701, जाह्नवी सिंघल ने 2031, विदुषी ने 2643, ललित गर्ग ने 3126, जतिन सिंह चाहर ने 3331, श्रेया चौहान ने 3544, राशिद खान ने 3712, नेहा सिंह राणा ने 3743, प्रखर सारस्वत ने 3877, आदित्य सिह ने 4160, सोनारिका ने 4274, केसर वर्मा ने 5001 रैंक प्राप्त की है। 


छात्रा सौम्या अग्रवाल ने 3772वीं, मानसी कुमारी ने 7871वीं और दीक्षा ने 15959वीं आल इंडिया रैंक हासिल की है। शमसाबाद के रहने वाले हर्ष जादौन ने ऑल इंडिया 22972वीं रैंक हासिल की। पिता हरिओम किसान और मां सुनीता जादौन गृहिणी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed