फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lady suicide by hanging

महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Thu, 26 May 2022 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
lady suicide by hanging
कासगंज के पटियाली में फांसी लगाने से मृत महिला रागिनी का फाइल फोटो। - फोटो : KASGANJ
पटियाली। कस्बे के मोहल्ला चौक में एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मौहल्ला चौक निवासी रागिनी (25) पत्नी श्यामवीर की अपने पति से किसी बात पर कहासुनी हो गई। इसके बाद वह अपने कमरे में चली गई। उस समय उसका पुत्र कान्हा (4) वहीं मौजूद था। महिला ने उसी के सामने अपने गले में साड़ी से फांसी लगाकर जान दे दी। यह देखकर कान्हा दौड़कर नीचे पहुंचा। उसने घर पर मौजूद अपने नाना मुन्नालाल, नानी गुड़िया देवी व अन्य परिजनों को यह जानकारी दी तो उनके होश उड़ गए। सभी लोग दौड़कर कमरे में पहुंचे तो महिला को फांसी पर झूलते पाया। इस बीच उसकी मौत हो चुकी थी। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस व नायब तहसीलदार अरविंद गौतम मौके पर पहुंच गए। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जानकारी मिलने पर उच्च शिक्षा आयोग के पूर्व सदस्य नीरज किशोर मिश्रा भी मौके पर आ गए। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक मंजूर अली ने बताया कि इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed