फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lady security guard beaten to girl in agra university

विश्वविद्यालय में कुलपति के सामने छात्रा से मारपीट, वीडियो बनाने पर मोबाइल छीना

Tue, 23 Jul 2019 12:07 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 23 Jul 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
lady security guard beaten to girl in agra university
छात्रा से मारपीट करती सुरक्षाकर्मी - फोटो : अमर उजाला
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के सुरक्षा गार्ड ने कुलपति सचिवालय के गेट पर छात्र-छात्राओं को बुरी तरह से पीटा। इसमें एक छात्रा के चोट आई हैं। 
विज्ञापन


वीडियो बना रहे छात्र का मोबाइल भी छीन लिया। छात्राओं ने हंगामा करते हुए धरना दिया। पुलिस ने उनको शांत कराया। छात्र-छात्राओं ने सुरक्षा गार्ड के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। 

रिजल्ट और अंकतालिकाओं समेत अन्य समस्याएं लेकर शिवदान सिंह कालेज इगलास, चंद्रशेखर आजाद कालेज अलीगढ़, एलसीकेडी कालेज हाथरस, लाल सिंह डिग्री कालेज समेत दस कालेजों के विद्यार्थी दोपहर में विश्वविद्यालय पहुंचे। 
विज्ञापन

हाथरस के श्री मलखान सिंह डिग्री कालेज की बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा निशा कुमारी भी थी। निशा का आरोप है कि उनकी रसायन विज्ञान की उत्तर पुस्तिका आरटीआई के तहत निकलवाई थी। इसमें उनके नंबर कम दिए हैं, जबकि जवाब सही लिखा हुआ है, उन पर भी अंक नहीं दिए गए। 

इसकी प्रार्थना पत्र देकर कई दिनों से चक्कर काट रही है। सोमवार को वह कुलसचिव से मिलने पहुंची तो उनको एक सप्ताह बाद आने को कहा। इस पर छात्रा समेत अन्य विद्यार्थी कुलपति सचिवालय पर पहुंचे। यहां कुलपति ने भी उनकी समस्या को अनसुना करते हुए कार में बैठकर जाने लगे।

इस पर वह उनकी कार के आगे खड़े हो गए। छात्रा का आरोप है कि इस पर सुरक्षा गार्ड अवधेश ने उनके बाल खींचकर पीटना शुरू कर दिया। एक अन्य महिला सुरक्षाकर्मी ने भी उनको पीटा। 

इसकी वीडियो बनाने पर सुरक्षा गार्ड ने मोबाइल छीनकर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इस पर विद्यार्थी हंगामा करते हुए धरने पर बैठ गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और गार्ड से छात्र का मोबाइल दिलाया। आरोप है कि इसमें से गार्ड ने मारपीट के फोटो और वीडियो डिलीट कर दिए है। 

पीड़ित छात्रा निशी का कहना है कि कुलपति की मौजूदगी में गार्ड ने बाल पकड़कर लात-घूंसे मारे हैं। मुमताज, शाहजहां, ऋतु कुमारी, नीलम शर्मा, कंचन, हर्षिता, गौरव सिंह, आशीष भाष्कर का भी आरोप था कि कुलपति की मौजूदगी में सुरक्षा गार्ड ने हमारे साथ अभद्रता और मारपीट की।

डॉ. अरविंद दीक्षित, कुलपति का कहना है कि छात्रा निशी दो विषय में फेल है, नियमानुसार उनको चैलेजिंग एवैल्यूएशन के लिए आवेदन करने को कहा है। वह और अन्य छात्र उनके साथ धक्का-मुक्की कर रहे थे। बचाव के लिए सुरक्षा गार्ड आगे आए। बाकी के जो छात्र हैं वह नकल में पकड़े गए हैं, इसके चलते उनका परिणाम रुका हुआ है। 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed