{"_id":"6298fd07f6042e38836c9965","slug":"lady-found-death-domestic-violance-kasganj-news-agr5356211145","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह क्लेश के चलते महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृह क्लेश के चलते महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
कासगंज में ढोलना क्षेत्र के गांव पथरेकी में मृतक महिला इंद्रवती का फाइल फोटो ।
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। ढोलना क्षेत्र के गांव पथरेकी में महिला का शव मकान में फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष के लोग ससुरालीजन पर उसकी हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगा रहे हैं।
ग्राम पथरेकी में मौत इंद्रवती (25) पत्नी यतेंद्र की हुई। उसका शव फंदे पर लटका हुआ जब ग्रामीणों ने देखा तो इसकी सूचना उसके मायके खंगारपुर निधौलीकलां एटा दी गई। उसके पिता कालीचरन मौके पर पहुंचे। जहां उनकी पुत्री का शव पड़ा था। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इंद्रवती के पिता कालीचरन ने बताया कि उसकी ससुराल वाले बाइक की मांग को लेकर पिटाई करते थे। बुधवार को भी उनकी पुत्री की पिटाई की गई। उसका मोबाइल भी तोड़ दिया और उसकी हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया। इसके बाद से ससुरालीजन भाग गए हैं। उन्होंने उसकी ननद यशोदा, देवर रोहित और उसकी सास पर दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
चार माह की गर्भवती थी मृतक महिला
ग्राम पथरेकी में इंद्रवती के पिता कालीचरन ने बताया कि महिला चार माह की गर्भवती थी। उन्होंने बताया कि एक वर्ष का एक बालक भी है। उसकी शादी को लगभग ढाई वर्ष हुए है।
विज्ञापन
महिला के शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पुलिस को अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - अनिल कुमार दौहरे, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ढोलना।