फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lady doctor and health workers dance in covid ward video goes viral in firozabad

फिरोजाबाद: थकान और तनाव हावी न हो, इसलिए पीपीई किट पहनकर डांस करने लगीं महिला डॉक्टर

Sat, 05 Jun 2021 12:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 05 Jun 2021 12:14 AM IST
सार

पीपीई किट पहनकर कोरोना संक्रमित का इलाज करते हुए चिकित्सकों के अब तक कई वीडियो सामने आ चुके हैं, लेकिन फिरोजाबाद से ऐसा वीडियो आया है, जिसमें पीपीई किट पहने महिला डॉक्टर डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं। 

विज्ञापन
lady doctor and health workers dance in covid ward video goes viral in firozabad
कोविड वार्ड में डांस करतीं महिला चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमित मरीजों के इलाज में चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी दिन-रात जुटे हुए हैं। ऐसे में थकान होना लाजिमी है, लेकिन कोरोना योद्धा काम के दौरान खुद पर थकान और मानसिक तनाव को हावी नहीं होने देते। इसके लिए वे डांस और संगीत का सहारा ले रहे हैं, जिससे उनका मन तो हल्का होती ही है, कोरोना मरीजों का भी हौसला बढ़ता है। 

विज्ञापन


फिरोजाबाद जिले से कोरोना योद्धाओं का ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें पीपीई किट पहने महिला चिकित्सक व अन्य स्वास्थ्यकर्मी कोविड वार्ड में डांस करते दिखाई दे रहे हैं। वार्ड में भर्ती कोरोना मरीज तालियां बजाकर उनका साथ दे रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


जिला अस्पताल के कोविड वार्ड में इन दिनों संक्रमितों की संख्या भले ही कम हो गई है, लेकिन चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी पूरी जिम्मेदारी से अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। लगातार काम के कारण खुद पर थकान और मानसिक तनाव हावी न हो, इसलिए चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी म्यूजिक और डांस का सहारा ले रहा है। इससे कोविड वार्ड में भी हल्का माहौल बना रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में नौ और मिले कोरोना संक्रमित
फिरोजाबाद जिले में शुक्रवार को नौ और कोरोना संक्रमित मिले, जबकि 14 मरीज संक्रमण मुक्त हो गए। जनपद अब कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 8635 हो गई है। अब सक्रिय केसों की संख्या बढ़कर 135 हो गई है। कोरोना से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण कराने की अपील की है।

कच्चा टूंडला में 70 वर्षीय मरीज संक्रमित मिला है। इधर, चंद्रवार के गांव  कटीनगर में 80 वर्षीय वृद्धा, 32 वर्षीय युवक, 50 वर्षीय पुरुष, 47 वर्षीय महिला, 30 वर्षीय 30 वर्षीय महिला कोरोना का शिकार हुई हैं। एक परिवार के सात सदस्य कोरोना संक्रमित आने से गांव में हड़कंप मचा हुआ है। सिरसागंज में 40 वर्षीय युवक कोरोना का शिकार हुआ है।

कोरोना के आंकड़े
कोरोना संक्रमण- 09
कुल कोरोना संक्रमित- 8635
मृतक संख्या- 00
कुल मृतक संख्या- 135

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed