फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lady dead with corona after delivery

बच्ची के जन्म के 8 दिन बाद कोरोना संक्रमित मिली महिला की मौत

Wed, 23 Sep 2020 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
lady dead with corona after delivery
कासगंज। बच्ची को जन्म देने के 8 दिन बाद कोरोना संक्रमित मिली प्रसूता की अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला के परिवार में मौत से कोहराम मचा हुआ है। मेडिकल कॉलेज से महिला के शव को परिजनों को नहीं सौंपा । स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परिजनाें की मौजूदगी में महिला अंतिम संस्कार अलीगढ़ में ही करा दिया। वहीं महिला के परिवार के लोग निजी चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

नगर के सर्कुलर रोड निवासी एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा हुई। प्रसव पीड़ा होने पर 15 सितंबर को उसे शहर के एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सक ने सी-सेक्सन कर महिला की डिलिवरी करा दी। 5 दिन तक महिला चिकित्सक के यहां भर्ती रही। इसके बाद उसे छुट्टी दे दी गई। ऑपरेशन के बाद महिला की हालत सही नहीं थी। घर पर जाकर परेशानी और बढ़ने लगी। उन्होंने पुन: चिकित्सक से संपर्क किया। चिकित्सक ने मंगलवार को महिला का रात्रि के समय जिला अस्पताल पर कोरोना टेस्ट कराया। जहां महिला कोरोना संक्रमित पाई गई। महिला की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। जहां महिला की रात में उपचार के दौरान मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज से महिला का शव परिवार के लोगों को नहीं दिया गया। वहीं उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। महिला के पति और देवर ने बताया कि प्रभा के इलाज में डॉक्टर ने लापरवाही बरती। पहले कोई जांच नहीं कराई। हालत बिगड़ने पर जांच कराई फिर संक्रमित बताया गया।
विज्ञापन

अधिकारी का कहना
- अलीगढ़ में कोरोना संक्रमित महिला की मौत का मामला संज्ञान में आया है। चिकित्सकों को डिलिवरी कराने से पूर्व ही महिला का कोरोना टेस्ट कराना चाहिए था। बाद में टेस्ट कराया गया है इसकी जांच की जाएगी। बुधवार को 5 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इन सभी संक्रमितों को आइसोलेट किया गया है। - डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed