Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lady candidate was asking for answers by clicking photos with her mobile caught case filed

गजब का हाल: मोबाइल से फोटो खींचकर उत्तर पूछ रही थी अभ्यर्थी, ऐसे पकड़ में आई...दर्ज हुआ मुकदमा

Tue, 24 Dec 2024 10:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 24 Dec 2024 10:06 AM IST
सार

 भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक में सहायक मैनेजर पद की परीक्षा के दौरान महिला अभ्यर्थी नकल करते हुए पकड़ी गई। वो मोबाइल में फोटो खींचकर उत्तर पूछ रही थी।
 

विज्ञापन
lady candidate was asking for answers by clicking photos with her mobile caught case filed
परीक्षा में नकल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) में सहायक मैनेजर पद के लिए रविवार को परीक्षा आयोजित की गई। एक युवती मोबाइल से नकल कर रही थी। ऑनलाइन परीक्षा के प्रश्नों की फोटो खींचने के बाद अपनी दोस्त को भेजकर उत्तर पूछ रही थी। युवती को मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


आईओएन डिजिटल जोन-2 सिकंदरा के वेन्यू कमांडिंग आफिसर मनीष कश्यप ने केस दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि 22 दिसंबर को सिडबी की ओर से सहायक मैनेजर ग्रेड ए के पद की परीक्षा थी। द्वितीय पाली की परीक्षा में कटरा वजीर खां निवासी मनीषा शर्मा के पास मोबाइल बरामद किया गया।
विज्ञापन


मोबाइल की जांच करने पर पता चला कि उसमें दो प्रश्नों के फोटो थे, जो अभ्यर्थी की कंप्यूटर स्क्रीन पर आ रहे थे। यह फोटो उन्होंने अपनी मित्र, जिसका नाम मोबाइल में मानसी पांडे आ रहा था, को भेजे थे। मानसी पांडे की ओर से प्रश्नों के उत्तर भी लिखकर भेजे गए थे। लैब में उपस्थित कक्ष निरीक्षक निशा सिंह ने मोबाइल की जानकारी सर्वर रूम के अधिकारियों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 साल तक की सजा का प्रावधान
थाना प्रभारी ने बताया कि अभ्यर्थी और मानसी पांडे ने निजी स्वार्थ के लिए व्हाट्सएप पर पेपर लिया। यह वायरल भी हो सकता है। इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल मामले में तहरीर के आधार पर उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अध्यादेश 2024 में केस दर्ज किया गया। नए कानून में 10 साल तक की सजा का प्रावधान है। इस पर आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उसकी साथी मानसी पांडे के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed