फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Labourer loses battle for life at CHC Kheragarh

Agra News: सीएचसी खेरागढ़ में जिंदगी की जंग हारा मजदूर

Fri, 18 Sep 2026 01:38 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Labourer loses battle for life at CHC Kheragarh
फोटो 1 खेरागढ़,chc me मृतक अधेड़ राजेश का फाइल फोटो,परिजन द्वारा उपलब्ध
खेरागढ़। सीने में दर्द उठने पर बृहस्पतिवार दोपहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दवा लेने पहुंचा मजदूर जिंदगी की जंग हार गया। युवक की जान बचाने के लिए डाॅक्टर करीब एक घंटे जद्दोजहद करते रहे, लेकिन मजदूर की सांसें थम गईं। डाॅक्टरों ने कार्डियक अटैक से माैत होने का दावा किया है।
विज्ञापन

खेरागढ़ के गांव कुसियापुर निवासी राजेश (55) खेतों में मजदूरी करते थे। परिजन के अनुसार, बुधवार रात से राजेश के सीने में दर्द उठ रहा था। रात में दवा लेने के बाद उन्हें कुछ राहत मिल गई थी, लेकिन फिर दर्द होने लगा। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे राजेश अकेले ही सीएचसी दवा लेने पहुंचे थे। परिजन बाहर गए हुए थे। सीएचसी परिसर में बाहर बैठे राजेश की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह घबराकर गिर पड़े। चिकित्सकों ने आनन फानन में उन्हें अंदर ले जाकर उपचार शुरू किया। करीब एक घंटे तक चिकित्सक उन्हें बचाने के प्रयास में जूझते रहे, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। सूचना पर पुलिस और परिजन सीएचसी पहुंच गए। पुलिस ने विधिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजेश का पुत्र पवन भी मजदूरी करता है। बेटे की मौत के बाद मां रूपकला (80) का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


दवा लेने आए मजदूर की तबीयत बिगड़ने पर उपचार किया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। संभावना है कि कार्डियक अटैक से मृत्यु हुई है। पोस्टमार्टम में स्थिति स्पष्ट होगी। - डाॅ. आरके सिंह, सीएचसी अधीक्षक खेरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed