{"_id":"6ab19b9c60c5f04af80661b1","slug":"labourer-beaten-up-for-refusing-to-drink-contaminated-water-agra-news-c-364-1-ag11019-134510-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: गंदा पानी पीने से मना करने पर मजदूर की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: गंदा पानी पीने से मना करने पर मजदूर की पिटाई
Tue, 22 Sep 2026 02:33 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 22 Sep 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
आगरा। जूते के एक कारखाने में गंदा पानी पीने से मना करने पर एक मजदूर की पिटाई की गई। कोतवाली क्षेत्र के सरफराज खान ने अपने सहकर्मियों इजहार और नदीम पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। सरफराज के अनुसार, 17 सितंबर को दोपहर करीब 3:30 बजे आरोपियों ने उसे गंदा पानी पीने को कहा। मना करने पर उन्होंने गाली-गलौज की और लात-घूंसों से पीटा। गले और हाथ में चोटें आईं। आरोप है कि पुलिस से शिकायत करने पर उसे झूठे मुकदमे में फंसाने और हाथ-पैर तोड़ने की धमकी भी दी गई। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन