फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   labour, special, train, mathura

स्पेशन ट्रेन से घर भेजे गए 850 मजदूर

Tue, 19 May 2020 05:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 05:27 PM IST
विज्ञापन
labour, special, train, mathura
कोसीकलां (मथुरा)। कोसीकलां रेलवे स्टेशन से मंगलवार को दूसरी श्रमिक स्पेशल ट्रेन संचालित की गई। इसके माध्यम से 850 श्रमिकों को झांसी भेजा गया। इस दौरान कामगारों के खाने-पीने की पर्याप्त व्यवस्था की गई और अधिकारी अलर्ट रहें।
विज्ञापन

मंगलवार को कोसीकलां स्टेशन से स्पेशल ट्रेन के सहारे श्रमिकों ने झांसी घर वापसी की। सवा 12 बजे रवाना हुई स्पेशल ट्रेन से लगभग 850 श्रमिकों को उनके गृह जनपद भेजा गया। इस दौरान प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा बरती गई। श्रमिकों की खाने-पीने की विशेष व्यवस्था सेवाभावी लोगों ने की।
विज्ञापन

चिकित्सकों की टीम ने परीक्षण के बाद आरपीएफ और जीआरपी कर्मियों ने श्रमिकों को उनके कोच में बैठाया। घर लौटने की खुशी कामगारों के लिए ईद एवं दीवाली से कम नहीं थी। जैसे ही ट्रेन चली तो कामगारों ने खिड़की से हाथ निकालकर स्टेशन पर खड़े अधिकारियों, पुलिसकर्मियों को धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एसपी ग्रामीण श्रीश चंद, सीओ जगदीश कालीरमन, इंस्पेक्टर आजादपाल सिंह, एसडीएम डॉ. सुरेश कुमार, नायाव तहसीलदार राखी शर्मा, जंक्शन आरपीएफ प्रभारी सीबी प्रसाद, आरपीएफ इंस्पेक्टर श्याम बाबू, स्टेशन डायरेक्टर रवि प्रकाश, यातायात निरीक्षक वीवी मंगल, स्टेशन मास्टर विकास कुमार, जीआरपी चौकी प्रभारी सरबर खान आदि मौजूद थे।
बोले- शुक्रिया योगी-मोदी
- लॉकडाउन के चलते फंसने के बाद परिवार वाले हर रोज चिंता में जी रहे थे। वहां संक्रमितों की संख्या को देखते हुए जीने की उम्मीद ही छूट गई थी। मगर, उत्तर प्रदेश के सीएम और प्रधानमंत्री मोदी ने मजदूरों का दर्द समझा। घर तक पहुंचाने के लिए शुक्रिया। - रामकिशोर, जालौन।

- घर से सैकड़ों किमी दूर काम करने पंजाब गए थे। वहां महामारी ने ऐसा पैर पसारा कि जीने की उम्मीद तो दूर घर लौटने की आस टूट गई थी। पैसे भी लगभग खत्म हो गए। सरकार ने देर से ही सही मगर घर पहुंचाने का इंतजाम कर दिया। इसके लिए धन्यवाद। - मुकेश कुमार, ओरछा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed