{"_id":"5ec3c82b8ebc3e9091407174","slug":"labour-movment-hariyana-border-mathura-kosi-news-agr4424577107","type":"story","status":"publish","title_hn":"होके मजबूर, तपती दोपहरी में सड़कों पर चल रहे मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होके मजबूर, तपती दोपहरी में सड़कों पर चल रहे मजदूर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां। हरियाणा, दिल्ली, पंजाब समेत अन्य प्रदेशों से प्रवासी मजदूरों के आने का सिलसिला जारी है। जिसे जो राह मिल रही है, उसी से मंजिल की तलाश है। तपती सड़कों पर मजबूर होकर मजदूर घरों की तरफ जा रहे हैं। हरियाणा की ओर से मजदूरों को ट्रक में बैठाकर कोटवन बॉर्डर पर छोड़ने का हरियाणा पुलिस का सिलसिला अभी थमा नहीं है। मंडी समिति परिसर में देर शाम तक करीब दो हजार मजदूरों मौजूद थे।
हरियाण, दिल्ली की ओर से कोटवन बॉर्डर पर आ रहे प्रवासी मजदूरों को बसों के जरिएमंडी समिति आश्रय स्थल में ठहराया गया है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को मुसीबत का सामना करना पड़ा। मंडी समिति में सभी मजदूरों की लिस्ट बनाई जा रही हैं, जिससे उनके गंतव्य तक भेजने की व्यवस्था ट्रेन अथवा बसों के माध्यम से कराई जा सके।
40 डिग्री सेल्सियस तापमान में मजदूरों की लंबी लाइन रजिस्ट्रेशन कराने के लिए लगी हुई थी। हरियाणा पुलिस मजदूरों को ट्रकों में भरकर लगातार बॉर्डर पर छोड़ रही है। मजदूरों को उनके गंतव्य तक भेजने की व्यवस्थाओं में तहसील व पुलिसकर्मी जुटे हुए हैं। मजदूरों को पैदल चलने से रोका जा रहा है, ताकि गर्मी में परेशानी न हो जाए।
विज्ञापन
श्रीश चंद, एसपी ग्रामीण।