फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Laborer dies due to overturning of e-rickshaw

ई रिक्शा पलटने से मजदूर की मौत

Fri, 18 Feb 2022 11:44 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Laborer dies due to overturning of e-rickshaw
मैनपुरी। थाना भोगांव क्षेत्र में मेरापुर मार्ग पर शुक्रवार की सुबह ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। कार सवार मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। चार अन्य लोगों को मामूली चोटें आई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

थाना भोगांव क्षेत्र के रजवाना निवासी गुड्डू बाथम (30 वर्ष) मजदूरी करता था। शुक्रवार को वह मेरापुर गुजराती में एक खेत से आलू बीनने के लिए ई रिक्शा से जा रहा था। चालक जब ई रिक्शा लेकर मेरापुर के पास पहुंचा तभी वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। ई रिक्शा पलटने से गुड्डू की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सवार चार अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं। खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिवार वालों को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed