फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   KV school students look in the mirror record

केवी शाला दर्पण में दिखेगा विद्यार्थियों का रिकार्ड

Fri, 22 Jul 2016 01:58 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Fri, 22 Jul 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
KV school students look in the mirror record
child crushed by school bus, death - फोटो : amar ujala
केंद्रीय विद्यालयों में चालू सत्र से की जा रही है व्यवस्था 
विज्ञापन

उपस्थिति, हेल्थ कार्ड, रिजल्ट का डाटा होगा आनलाइन 

केंद्रीय विद्यालयों में ‘केवी शाला दर्पण’ की व्यवस्था चालू सत्र से की जा रही है। इसके तहत विद्यार्थियों का सारा डाटा आनलाइन उपलब्ध होगा। इसमें विद्यार्थियों की स्कूल में उपस्थिति, टाइमटेबल, हेल्थ कार्ड, रिजल्ट आदि उपलब्ध होगा। शिक्षक से लेकर अभिभावक और विद्यार्थी भी वेबसाइट पर इसको देख सकेंगे। इसके लिए यूनिक आईडी उपलब्ध कराई जाएगी। 
 केंद्रीय विद्यालय संगठन आगरा संभाग का पांचवां प्रधानाचार्य सम्मेलन गुरुवार को फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में शुरू हुआ। संभाग के सहायक आयुक्त डा. अनुराग यादव ने बताया कि केवी शाला दर्पण स्थापना का काम करीब 85 फीसदी हो चुका है। कुछ विद्यालयों को नेट कनेक्टिविटी में दिक्कत आ रही है, इसे जल्द दूर कर लिया जाएगा। इसके बाद स्वैप कार्ड से विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज की जाएगी। शिक्षकों की भी बायोमैट्रिक उपस्थिति लगेगी। सितंबर तक यह व्यवस्था पूरी तरह से लागू हो जाएगी। 
विज्ञापन

 तीन दिवसीय सम्मेलन में उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्यप्रदेश के 39 केंद्रीय विद्यालयों के प्रधानाचार्य शामिल हो रहे हैं। इसमें पिछले वर्ष रिजल्ट कम रहने के कारणों पर चर्चा की जा रही है। केंद्रीय विद्यालयों का ओवरआल रिजल्ट 94.78 फीसदी रहा। इसको सौ फीसदी करने पर मंथन किया जा रहा है। शैक्षणिक वातावरण को और बेहतर बनाने और सूचना एवं संचार तकनीकी (आईसीटी) के जरिये विद्यार्थियों को पढ़ाने पर जोर दिया गया। गत सत्र में गणित और अर्थशास्त्र में विद्यार्थियों का परिणाम ठीक नहीं रहा। इस पर कार्यशालाएं कराई जाएंगी। संभाग के उपायुक्त वाई. अरुण कुमार, सहायक आयुक्त संजीव कुमार, आरके वशिष्ठ, शिवानी सुनेजा, एसके मौर्य, देवेंद्र आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed