फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kuposhan, dm, ekari, badera

कुपोषण से ऐसे मुक्त हुए ईकरी और बड़ेरी

Mon, 20 Jan 2020 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
kuposhan, dm, ekari, badera
20एमएनपी-39-प्राथमिक विद्यालय बड़ेरी में आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों से जानकारी लेते जिलाधिकारी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। सोमवार को जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह गोद लिए गांव ईकरी और बड़ेरी में पहुंचे। यहां उन्होंने निरीक्षण के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों का वजन कराया। इस दौरान कोई भी कुपोषण से ग्रसित नहीं मिला। उन्होंने आईसीएडीएस विभाग को बधाई दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग आईसीडीएस विभाग के अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर बच्चों और गर्भवती महिलाओं की सेहत का ध्यान रखें। उन्हें आयरन की गोलियां समय से उपलब्ध कराई जाएं। गर्भावस्था के दौरान सभी जांचे नियमित रूप से कराने के आदेश दिए। वहीं गांव ईकरी में भी 19 बच्चे कुपोषित थे, जिन्हें नियमित रूप से पुष्टाहार उपलब्ध कराकर समय-समय पर स्वास्थ्य की जांच कराने के उपरांत सभी बच्चे सामान्य श्रेणी में आ चुके हैं। उन्होंने बड़ेरी में छह माह की आयु पूर्ण कर चुकी वैष्णवी को अन्नप्रासन योजना के तहत खीर खिलाकर आहार की शुरुआत कराई। वहीं गोद भराई योजना के तहत रेनू को पोषक आहार से भरपूर सामग्री, कैल्शियम, आयरन की टैबलेट मुहैया कराईं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी प्राथमिक विद्यालय बड़ेरी पहुंचे। उन्होंने जब कक्षा एक की छात्रा मेघा से 13 का पहाड़ा सुना और कुछ गणित के सवाल कराए। निरीक्षण के दौरान पाया कि विद्यालय में 210 छात्र पंजीकृत है जिसके सापेक्ष आज 140 छात्र-छात्राएं मौके पर उपस्थित पाए गए। जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद कुमार, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सीएम यादव, बीएसए वीपी सिंह, बीडीओ प्रमोद कुमार चतुर्वेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed