फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kundanika sharma in nagar nigam sadan

तन ‘साइकिल’ पर, मन ‘कमल’ पर!

Tue, 19 Apr 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Tue, 19 Apr 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
kundanika sharma in nagar nigam sadan
नगर न‌िगम सदन - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
कुंदनिका शर्मा ने सपा का दामन भले ही थाम लिया हो लेकिन मन में अभी भाजपा मोह का ही बसेरा है। सोमवार को सदन में पहुंचने के बाद उनके कदम भाजपा पार्षदों की सीट पर ही जाकर रुके। बीच में फूल मामला लेकर इंतजार कर रहे सपा पार्षदों को किनारे करते हुए वे अपने पुराने साथियों से मिलने पहुंच गईं। यहां फिर जो हुआ, उसको देखकर पूरा सदन भावभीन हो गया। भाजपा पार्षदों से लिपटकर खूब रोईं। सपा पार्षद फूल माला लेकर बार-बार उनकी तरफ आगे बढ़ रहे थे लेकिन कभी वे एक भाजपा पार्षद को गले से लगातीं तो कभी दूसरे को। जब तक उन्होंने भाजपा के एक-एक पार्षद से गले मिलकर दिल का गुबार नहीं निकाल लिया, तब तक वे सपा खेमे की ओर नहीं बढ़ीं। हालांकि सपा पार्षदों ने भी उनका जोरदार स्वागत किया मगर, भाजपा मोह में उनके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। वे लगभग एक घंटे तक सपा पार्षदों के साथ बैठी लेकिन मन न लगने पर बाद में वे सदन की कार्यवाही बीच में ही छोड़कर चली गईं।
विज्ञापन


भीमनगरी : उपेक्षा किए जाने पर निंदा प्रस्ताव
डा. भीमराव अंबेडकर जयंती पर विकास कार्यों न होने का आरोप लगाते हुए बसपा के पार्षदों ने सदन में हंगामा किया। उन्होंने मेयर पर जयंती से पहले सदन न बुलाए जाने का आरोप भी लगाया। बसपा पार्षद डायस के सामने ही धरने पर बैठ गए। नगर आयुक्त के समझाने के बाद ही वे शांत हुए। इधर, सपा पार्षदों ने भीम महोत्सव में मेयर की उपेक्षा किए जाने पर निंदा प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन


विकास कार्यों में भेदभाव का आरोप
सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सबसे पहले कांग्रेस पार्षद रफअत उल्ला ने अपने क्षेत्र में विकास कार्य न होने पर हंगामा शुरू कर दिया। वे धरने पर बैठ गए। उनके समर्थन में कांग्रेस के अन्य पार्षद भी आ गए। उन्होंने लगभग 20 मिनट तक कार्यवाही बाधित रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम सीमा में शामिल होंगे 34 गांव
लंबे समय से लंबित चल रहे नगर निगम सीमा विस्तार के प्रस्ताव पर सदन में मुहर लगा दी गई। अब शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। इसके बाद 34 गांव और नगर निगम सीमा में शामिल हो जाएंगे। इसमें फतेहाबाद रोड के तोरा, कलाल खेड़िया, कुआंखेड़ा, नगला अरहर, लकावली, शमसाबाद रोड के कहरई, बगदा, चमरौली, बरौली अहीर, रजरई, नौपुरा, देवरी, सेमरी, नगला कली, कौलक्खा, पचगाईं खेड़ा, ग्वालियर रोड के रोहता, नैनाना जाट, नैनाना ब्राह्मण, चोर नगरिया, जलेसर रोड के नादऊ, भागुपुर, अलीगढ़ रोड के पोइया, मथुरा रोड के लखनपुर, मोहम्मदपुर, सुनारी, बांईपुर स्वामी, कैलाश, बाबरपुर, बाईपास रोड के दहतौरा, देवरौठा, अमरपुरा, कलवारी, नगला अलबतिया, अवधपुरी, जगनेर रोड के ऊधा का नगला, अजीजपुर, धनौली गांव शामिल हैं।

. नगर निगम के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, सफाई कर्मचारियों को शीतकालीन वर्दी उपलब्ध कराने के लिए 28,24,360 रुपये का बजट
. पंप ऑपरेटर, मिस्त्री, ड्राइवर, क्लीनर, चौकीदार, बेलदार, हेल्पर, लाइनमैन आदि कर्मचारियों को 120 रुपये के स्थान पर 200 रुपये प्रति दिन पारिश्रमिक
. पिछले वर्षों की तरह से इस वित्तीय वर्ष में भी 31 मई तक व्यावसायिक और सितंबर तक गृहकर जमा कराने पर 10 फीसदी छूट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed