फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kumbh Mela

प्रयागराज कुंभ के पैटर्न पर होगी वृंदावन कुंभ की व्यवस्थाएं

Fri, 18 Dec 2020 08:50 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 08:50 PM IST
विज्ञापन
Kumbh Mela
वृंदावन (मथुरा)। हरिद्वार से पहले वृंदावन में कुंभ मेला का आयोजन होना है। इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, लेकिन कोविड-19 के चलते इसमें होने वाली व्यवस्थाओं को लेकर संशय बना हुआ है। ऐसे में प्रयागराज में आयोजित हुए कुंभ की व्यवस्थाओं का आकलन करने का फैसला किया गया है। इसके लिए यहां से प्रयागराज अधिकारियों का दल रवाना हो गया है।
विज्ञापन

वृंदावन में कुंभ मेला का शुभारंभ 16 फरवरी से होने जा रहा है। इस आयोजन की व्यवस्थाओं पर मुख्यमंत्री की भी नजर है। यह आयोजन ऐसे वक्त में हो रहा है, जब कोरोना संक्रमण का भय बना हुआ है। सरकार ने भी कोरोना के दृष्टिगत बचाव के साथ आयोजन के दिशानिर्देश दिए हैं। ऐसे में वृंदावन के आयोजन की व्यवस्थाओं से पहले प्रयागराज में लगे कुंभ मेला का पैटर्न देखा जाएगा। यहां संत-महात्माओं के अलावा श्रद्धालुओं के रहन सहन सहित अन्य धार्मिक आयोजन किस प्रकार कराए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रयागराज के अधिकारियों को कुंभ मेला का अनुभव भी माघ मेला की व्यवस्थाओं में सहयोगी बनेगा। इसीलिए वृंदावन के अधिकारी प्रयागराज रवाना हो गए हैं। मेलाधिकारी एवं तीर्थ विकास परिषद के सीईओ नगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रयागराज के अधिकारियों के अनुभवों का लाभ वृंदावन कुंभ में लिया जाएगा। नगर निगम, पीडब्ल्यूडी और तीर्थ विकास परिषद के अधिकारियों की टीम प्रयागराज पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed