फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kulfi made by harmful chemicals in firozabad

गर्मी में दूध-मिलाई वाली कुल्फी खाने के शौकीन हैं, तो हो जाएं सावधान

Fri, 31 May 2019 05:48 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 31 May 2019 05:48 PM IST
विज्ञापन
Kulfi made by harmful chemicals in firozabad
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
भीषण गर्मी में ठेल पर बिकने वाली कुल्फी खाने में स्वाष्टि लगती हो, मगर वो आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। क्योंकि हो सकता है जो कुल्फी आप खा रहे हो, वो दूध से नहीं केमिकल मिलाकर बनाई गई हो।
विज्ञापन


फिरोजाबाद में ऐसे ही एक मामले का खुलासा हुआ है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को ओझा नगर में छापा मारा। यहां पोस्टर कलर से कुल्फी बनाई जा रही थी। टीम ने खाद्य पदार्थ के नमूना संकलित कर जांच को भेजे हैं।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को सूचना मिली। इस पर टीम ने एक मकान पर छापा मारा। यहां पोस्टर कलर एवं कुल्फी मिली। यहां से कुल्फी गली मोहल्लों में बेचने के लिए विक्रेता ले जाते थे। आसपास के बच्चे भी खरीदते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टर कलर से बनाई जा रही थी कुल्फी

दूध की तरह कुल्फी को सफेद करने के लिए पोस्टर कलर डाल दिया जाता था। इससे कुल्फी का कलर सफेद हो जाता था। यह पोस्टर कलर पेंटिंग में प्रयोग में लाया जाता है। यह टाइट्रेनियम डाई ऑक्साइड केमिकल से बना है। 
 
जिला अभिहित अधिकारी सैय्यद शहनवाज हैदर आबिदी ने बताया कि टीम ने दो नमूने संकलित किए हैं। जिनको जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। मामला गंभीर है। संबंधित के खिलाफ थाने में भी रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed