फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kuldeep returns to a rousing welcome after defeating Malaysian boxer

Agra News: मलयेशियाई बॉक्सर को हराकर लौटे कुलदीप का जोरदार स्वागत

Mon, 18 May 2026 02:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 18 May 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Kuldeep returns to a rousing welcome after defeating Malaysian boxer
बॉक्सर कुलदीप तरकर
आगरा। शमसाबाद रोड स्थित नोफरी गांव में रहने वाले 21 वर्षीय बॉक्सर कुलदीप तरकर ने मलयेशिया में भारत का परचम लहराया। ट्विन इंटरनेशनल प्रो बॉक्सिंग प्रतियोगिता के 57 किलोग्राम वर्ग में उन्होंने मेजबान मलेशियाई मुक्केबाज को नॉकआउट कर शानदार जीत दर्ज की। अंतरराष्ट्रीय मुकाबला जीतने के बाद वह रविवार को वंदे भारत एक्सप्रेस से आगरा कैंट स्टेशन लौटे। ट्रेन से उतरते ही खेल प्रेमियों, समाजसेवियों और समर्थकों ने फूल-मालाओं से उन्हें लाद दिया।
विज्ञापन

कैंट स्टेशन पर स्वागत के दौरान सोमेंद्र यादव, आनंद कुमार, नीरज शर्मा, बीके दीक्षित, ललित रघुवंशी, बॉक्सिंग कोच गौरव सिंह, राजकुमार शर्मा, प्रीपेड ड्राइवर्स एकता एसोसिएशन के अध्यक्ष जहीर, महामंत्री अनिल शर्मा व उनकी टीम मौजूद रही। इसके बाद प्रतापपुरा स्थित एक होटल में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुनेंद्र जादौन, मानवेंद्र सिंह, लाखन सिंह, वीरेंद्र यादव, अरविंद त्यागी, मनीष पांडे और राजेश अग्रवाल सहित अनेक लोगों ने कुलदीप का अभिनंदन किया। मुनेंद्र जादौन ने कहा कि कुलदीप ने विदेशी धरती पर तिरंगे का मान बढ़ाकर पूरे आगरा और देश को गौरवान्वित किया है।
विज्ञापन


फतेहाबाद रोड पर होटल एंड रेस्टोरेशन एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौहान के नेतृत्व में भी कुलदीप का स्वागत किया गया। इस दौरान शिवम सिंह, राजीव चौहान, चंद्रभान तोमर, नंदू गुप्ता, संदीप अरोड़ा और संजीव जैन मौजूद रहे। इसके बाद गांव नोफरी पहुंचने पर कुलदीप का ग्रामवासियों ने ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया। बड़ी संख्या में नौजवान, महिलाएं, खेल प्रेमी और ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस उपलब्धि पर कुलदीप के पिता रामवीर तरकर, चंद्रपाल सिंह जादौन, बंटी धाकरे, अमर सिंह परमार, रघुवीर सिंह, पीयूष शर्मा, होशियार सिंह जादौन, दिनेश प्रताप सिंह ने भी हर्ष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed