फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kuldeep pandey, congress candigate, kasganj sader

कांग्रेस ने भाकियू स्वराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष को कासगंज विधानसभा से बनाया प्रत्याशी

Sun, 30 Jan 2022 10:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
kuldeep pandey, congress candigate,  kasganj sader
कासगंज विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप पांडे - फोटो : KASGANJ
कासगंज। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने कासगंज विधानसभा सीट के लिए भाकियू स्वराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडे को प्रत्याशी घोषित किया है। प्रत्याशी बनने से कुलदीप के समर्थकों में खुशी की लहर है। वह अपना बी फॉर्म लेने के लिए रविवार की शाम दिल्ली रवाना हो गए।
विज्ञापन

38 वर्षीय कुलदीप पांडे विधानसभा क्षेत्र के गांव गढ़ी के रहने वाले हैं और पिछले काफी समय से वह किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में किसानों के हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। कुलदीप के साथ किसानों का जुड़ाव देखते हुए कांग्रेस नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया और प्रत्याशी घोषित किया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अदनान खान ने बताया कि कुलदीप पांडे को कासगंज विधानसभा क्षेत्र का प्रत्याशी बनाया गया है। वे संघर्षशील युवा नेता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed