फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kshama jain now SP candidate from south seat

रोली नहीं अब क्षमा हुईं दक्षिण से सपा प्रत्याशी

Tue, 19 Jul 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Tue, 19 Jul 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
kshama jain now SP candidate from south seat
क्ष्‍ामा जैन - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
समाजवादी पार्टी नेतृत्व ने सोमवार को आगरा दक्षिण विधानसभा सीट पर बड़ा फैसला लिया है। यहां से प्रत्याशी रोली तिवारी मिश्रा के स्थान पर अब नगर निगम की पार्षद, महिला सभा की शहर अध्यक्ष क्षमा जैन सक्सेना को प्रत्याशी घोषित किया है।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी ने दक्षिण विधानसभा सीट के समीकरणों को देखते हुए यहां से ब्राह्मण प्रत्याशी को उतारा था। कई दावेदारों को पीछे छोड़कर राज्य महिला आयोग की सदस्य रोली तिवारी मिश्रा को साइकिल की सवारी की मौका दिया था। फैसले पर अंदरूनी तौर पर विरोध हुआ था, लेकिन कार्यकर्ताओं ने नेतृत्व के फैसले को स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन

रोली तिवारी आरोप लगातीं थी कि संगठन उनके खिलाफ समानांतर रणनीति बना रहा है। उधर, संगठन का आरोप था कि प्रत्याशी चुनाव को गंभीरता से नहीं ले रही हैं। संगठन और प्रत्याशी के बीच भी तालमेल बिगड़ने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, दक्षिण विधानसभा सीट पर दावेदारी कर चुकीं क्षमा जैन सक्सेना भी पार्टी के नेतृत्व के संपर्क में थीं। उन्होंने सीधे सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव से संपर्क साधा। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि एक राज्यमंत्री ने उनकी मदद की थी। सोमवार को पार्टी के प्रवक्ता शिवपाल सिंह यादव ने क्षमा जैन सक्सेना के नाम का एलान कर दिया। सपा शहर के अध्यक्ष धौलपुर हाउस स्थित कैंप कार्यालय पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।

हां मैंने टिकट की दावेदारी की थी। नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के संपर्क में थी। उन्होंने मेरे ऊपर भरोसा जताया है, एक बड़ी जिम्मेदारी मुझे दी है। दक्षिण विधानसभा पर बड़ी जीत हासिल करूंगी।

- क्षमा जैन सक्सेेना
पार्टी के निर्णय का मैं स्वागत करती हूं। नेताजी ने एक बार सैफई में ऐसे संकेत दिए थे कि पार्टी के कुछ माननीय उनके यहां चक्कर लगा रहे हैं। मैंने टिकट मांगी थी मुझे नेताजी ने दी थी, अब उन्होंने वापस ले ली है।  
रोली तिवारी मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed