{"_id":"2de9be25d279b7893981eef732af92f2","slug":"krisna-got-gold-medal-in-judo-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा की कृष्णा को जूडो में स्वर्ण पदक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा की कृष्णा को जूडो में स्वर्ण पदक
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Mon, 19 Jan 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय जूनियर वर्ग की जूडो प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हुई। बालक वर्ग में वाराणसी विजेता और मेरठ मंडल उपविजेता रहा। वहीं बालिका वर्ग में सहारनपुर मंडल ने ओवरआल विजेता और लखनऊ ने उप विजेता का खिताब प्राप्त किया। आगरा मंडल की एकलौती खिलाड़ी कृष्णा फौजदार को स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ।
टीम चैंपियनशिप के विजेता और उप विजेताओं को ट्राफी और व्यक्तिगत प्रतियोगिता के विजेताओं को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक दिए गए। पुरस्कार वितरण नगर आयुक्त इंद्र विक्रम सिंह और डा. पंकज महेंद्रू ने किया। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी एसएस मिश्रा और उप क्रीड़ा अधिकारी अरविंद यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। मौके पर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ. हरि सिंह, उत्तर प्रदेश जूडो संघ के महासचिव मुनव्वर अंजार आदि मौजूद रहे। संचालन रीनेश मित्तल ने किया।
बालक वर्ग के परिणाम
44 किलोग्राम भारवर्ग में लखनऊ के गौरव अवस्थी प्रथम, आगरा के विक्रम सिंह द्वितीय, सहारनपुर के अमित प्रजापति और मेरठ के सराजुद्दीन सैफी को तृतीय स्थान मिला। 60 किलोग्राम में मेरठ के प्रवीण को पहला, सहारनपुर छात्रावास के सुधीर को दूसरा और फैजाबाद के अरविंद, सहारनपुर के यश शर्मा को तीसरा स्थान मिला। 66 किलोग्राम में मेरठ के संजीव ने प्रथम, सहारनपुर के राहुल नायक द्वितीय, मुरादाबाद के कुमार अग्निवेश और सहारनपुर छात्रावास के सुनील ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 73 किलोग्राम में लखनऊ के अजय यादव पहले, आगरा के लखन कुंतल दूसरे, मुरादाबाद के यवष हुसैन और वाराणसी के संत लाल मौर्य संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। 81 किलोग्राम में सहारनपुर के जानू सिंह ने प्रथम, वाराणसी के दिलीप कुमार ने द्वितीय, मेरठ के आमिर खान और आगरा के संजय चौधरी ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया।
विज्ञापन
बालिका वर्ग के परिणाम
44 किलोग्राम में आगरा की कृष्णा फौजदार ने पहला, गोरखपुर की मधू सिंह ने दूसरा और सहारनपुर की आयुषी, मेरठ की चंचल शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 48 किलोग्राम में सहारनपुर की प्रीती पहले, इलाहाबाद की कुसुम दूसरे, आगरा की झलक यादव और सहारनपुर की अनुराधा तीसरे नंबर पर रहीं। 52 किलोग्राम में मेरठ की रीना पाल ने प्रथम, मेरठ की पूजा ने द्वितीय, गोरखपुर की वैष्णवी राना और इलाहाबाद की सोनम ने तृतीय स्थान हासिल किया। 57 किलोग्राम में लखनऊ की समीक्षा भटनागर को पहला, अनामिका चौहान को दूसरा और आगरा की ज्योति सिंह और कानपुर की नीलम वर्मा को तीसरा स्थान मिला। 78 किलोग्राम से ऊपर के भार वर्ग में सहारनपुर की यशिका कंबोज ने बाजी मारी।