फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   krishna janmastmi

कान्हा के आगमन की तैयारी में बाजार में उल्लास

Thu, 22 Aug 2019 12:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
krishna janmastmi
बाजार में जन्माष्टमी के लिए लड्डू गोपाल की मूर्ति खरीदतीं महिलाएं - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जन्माष्टमी के पर्व में अब दो ही दिन बचे हैं। घरों में जन्माष्टमी के पर्व के लिए तैयारियां भी जोरों पर चल रही हैं। बाजारों में भी इसकी रौनक साफ नजर आ रही है। सबसे अधिक बिक्री लड्डू गोपाल की प्रतिमा की हो रही है। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है।
विज्ञापन

वैसे तो ये पर्व पूरे देश में ही मनाया जाता है लेकिन बृज क्षेत्र में इसका उत्सव देखने लायक होता है। हर घर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाकर प्रसाद का वितरण किया जाता है। अब इस पर्व में केवल दो दिन ही बचे हैं। ऐसे में बाजारों में भी खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ दिखाई देने लगी है।
विज्ञापन

सबसे अधिक बिक्री लड्डू गोपाल की प्रतिमाओं की हो रही है। बाजार में दो सौ रुपये से लेकर चार हजार रुपये तक की प्रतिमा उपलब्ध हैं। पालने में बैठे लड्डू गोपाल लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। वहीं, लड्डू गोपाल की डिजाइनर पोशाक भी कुछ कम नहीं है। दुकानों पर 20 रुपये से लेकर पांच सौ रुपये तक की पोशाक उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जन्माष्टमी को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने घरों और मंदिरों को सजाते हैं। ऐसे में बाजारों में सजावट के सामानों की भी जमकर बिक्री हो रही है। सजावटी सामान और गुब्बारे समेत अन्य सामानों की बाजार में खूब मांग है। दुकानदार भी मौके को भुनाने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed