फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   krishna janmashtami, kasganj

सजावट के सामान की कीमतों में 20 प्रतिशत तक गिरावट

Wed, 21 Aug 2019 11:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
krishna janmashtami, kasganj
कासगंज में जन्मष्टमी पर्व के लिए सजी पोशाकें व मूर्तियां - फोटो : KASGANJ
कासगंज। जन्मष्टमी पर्व पर इस बार कान्हा के भक्तों के लिए खुशियां लेकर आया है। इस बार बाजार में सजावट के सामान की कीमतों में गिरावट है। पर्व नजदीक आने पर लोगों ने सजावट के सामान की खरीदारी भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जन्माष्टमी पर्व के लिए कान्हा से जुड़े सामान झूला, बांसूरी, मुकुट सहित तरह तरह के सजावट के सामान से बाजार सज चुके हैं। इस बार बाजार में समान की कीमतों में 20 प्र्रतिशत तक गिरावट हैै। बाजार में इस बार कान्हा व राधा रानी की डृेस गुजरात व कोलकत्ता से मंगाई गई है।
विज्ञापन

राधिकारानी के लिए जरकिन के नग मोती की पोशाकें विशेष रूप से मंगाई गईं हैं। तरह तरह के झूला, हिडोला, बांसुरी, मुकुट, हार, पलंग, मच्छरदानी, पंखा, कूलर आदि सजावट के सामान मंगाए गए हैं। हर बर्ग से जुुडे धर्म प्रेमी इनकी खरीदारकी कर सकें इसके लिए हर तरह की रेंज मंगाई गई है। कान्हा की छोटी बड़ी तमाम तरह की धातु की प्रतिमाएं भी मन मोहती नजर आ रही हैं। इस बार खास बात यह है कि बाजार में सजावट के सामान की कीमतों मे पिछले वर्ष की तुलना में गिरावट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिरों की हो रही रंगाई पुताई
कासगंज। पर्व को देखते हुए मंदिरों की रंगाई पुताई का कार्य शुरू हो गया है। शहर के बारहद्वारी स्थित हनुमान मंदिर, गली बोहरान स्थित माता संतोषी मंदिर, शिव मंदिर सहित अन्य मंदिरों में रंगाई पुताई का कार्य पूरा हो चुका है।

सजने को बच्चों में आने लगा उत्साह
कासगंज। जन्माष्टमी पर्व पर सजने वाली झांकियों में बच्चों को भी सजाया जाता है। जिसके चलते बच्चे भी उत्साहित नजर आने लगे हैं। भगवान के विभिन्न स्वरूपों में सजने के लिए बच्चे अपनी तैयारियां कर रहे हैं। वे अपने घरों पर झांकियां सजाने के लिए तैयारियां कर रहे हैं। परिजन उनके लिए ड्रेस आदि तैयार करने का कार्य भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed