{"_id":"66c95830b421b48ca302814e","slug":"krishna-janmashtami-2024-date-and-shubh-muhurat-lord-krishna-mantra-2024-08-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Krishna Janmashtami 2024: रोहिणी नक्षत्र में जन्म लेंगे कान्हा, ये रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Krishna Janmashtami 2024: रोहिणी नक्षत्र में जन्म लेंगे कान्हा, ये रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त
Sat, 24 Aug 2024 09:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 24 Aug 2024 09:19 AM IST
सार
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी भाद्रपद की कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मनाया जाता है। इस बार जन्माष्टमी 26 अगस्त को मनाई जाएगी। ज्योतिषाचार्य ने बताया कि जन्माष्टमी पर अष्टमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र व वृष राशि के चंद्रा में भगवान कृष्ण जन्म लेंगे।
विज्ञापन
कृष्ण जन्माष्टमी
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में कान्हा का जन्मोत्सव मनाने के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। मंदिरों, बाजारों में रौनक है। आचार्य राहुल रावत बताते हैं कि 26 अगस्त को पूजन मुहूर्त रात्रि 11:57 से रात्रि 12:42 तक का है। जन्माष्टमी का व्रत 20 करोड़ एकादशी का फल देने वाला व्रत है।
विज्ञापन
ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र ने बताया कि कई वर्षों बाद अष्टमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र व वृष राशि के चंद्रा में भगवान कृष्ण जन्म लेंगे। भगवान कृष्ण भगवान शिव के दिन सोमवार को जन्म लेंगे इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग दोपहर 3:54 से 27 तारीख सुबह 6:00 बजे तक रहेगा । अष्टमी तिथि सुबह 3:19 से शुरू होगी, जो रात्रि एक 2:19 तक अर्थात 27 तारीख की 2:00 बजे 2:19 तक रहेगी । रोहिणी नक्षत्र दोपहर में 3:54 से शुरू हो जाएगा जो अगले दिन दोपहर 3:37 तक रहेगा । इस बार 26 अगस्त को रात्रि में चंद्रोदय 11:24 पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुराने बाजारों में शुरू होंगी खास तरह की इमरती, गुझिया
सेठ गली के मिष्ठान भंडार संचालक संजय अग्रवाल ने बताया कि जन्माष्टमी पर ही वर्ष में एक बार आलू, अरबी और कट्टू के आटे से इमरती तैयार की जाती है। इसके अलावा मेवा, गिरी,मिंगी गोंद के पाग बनाए जाते हैं। व्रत वालों के लिए मलाई पूडी आदि बनाया जाता है। विजय नगर निवासी कांता माहेश्वरी ने बताया कि हर वर्ष जन्माष्टमी पर गोंद के लड्डू, अजवाइन के लड्डू, अजवाइन के पाग, अजवाइन का छौंका तैयार किया जाता है। इस बार बच्चों को श्रीमद्भागवत गीता के श्लोक का अध्ययन कराएंगे।