फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Krishna Janmashtami 2022 Date Time in Vrindavan Mathura Puja Mangala Aarti Darshan Bakein Bihari

Shri Krishna Janmashtami 2022: पीत वस्त्रों में दर्शन देंगे ठाकुर बांकेबिहारी, रात 2 बजे होगी मंगला आरती

Fri, 19 Aug 2022 09:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 19 Aug 2022 09:17 AM IST
सार

मंदिर के सेवायत ने प्रह्लाद वल्लभ गोस्वामी ने बताया कि रात लगभग 2 बजे मंगला आरती के दर्शन होंगे और विशेष थालों में ठाकुरजी को भोग भी निवेदित किए जाएंगे। इधर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर वृंदावन में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है।

विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2022 Date Time in Vrindavan Mathura Puja Mangala Aarti Darshan Bakein Bihari
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी तीर्थ नगरी में 19 अगस्त शुक्रवार यानि आज मनाई जाएगी। जनजन के आराध्य ठाकुर बांकेबिहारी महाराज पीत वस्त्रों में सजेंगे। मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रात्रि 12 बजे ठाकुर बांकेबिहारीजी के श्रीविग्रह का दूध, दही, बूरा, शहद और घी से अभिषेक होगा। इसके बाद ठाकुरजी को पीत रंग की पोशाक धारण कराई जाएगी।

विज्ञापन

 
मंदिर के सेवायत ने प्रह्लाद वल्लभ गोस्वामी ने बताया कि रात लगभग 2 बजे मंगला आरती के दर्शन होंगे और विशेष थालों में ठाकुरजी को भोग भी निवेदित किए जाएंगे। इधर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर वृंदावन में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। पर्व मनाने के लिए हजारों भक्त एवं श्रद्धालुओं के जनसमूह का आना प्रारंभ हो गया है। 

विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के रंग में रंगा प्रेम मंदिर  

जगद्गुरु कृपालु परिषद के तत्वावधान में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। 19 अगस्त को शाम से लेकर रात तक विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान विधिविधान से वेदपाठी ब्राह्मणों के सानिध्य में संपन्न होंगे। भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर प्रेम मंदिर सजकर तैयार है। रंग बिरंगी रोशनी में नहाए प्रेम मंदिर की आभा अपने आप में सुंदर लग रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर में दर्शन की होगी वन-वे व्यवस्था 

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन की व्यवस्था वन-वे होगी। व्यवस्था के तहत बांकेबिहारी पुलिस चौकी की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं को गेट नंबर 3 से श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा, जबकि परिक्रमा मार्ग वीआईपी रोड से आने वाले श्रद्धालु गेट नंबर दो से अंदर जाएंगे। श्रद्धालुओं को दर्शन के बाद गेट नंबर एक और चार से निकाला जाएगा। 

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिरों में होने वाले कार्यक्रम 

1- राधारमण मंदिर में प्रात: 9 बजे से बजे तक दूध, दही, घी, शहद, शक्कर आदि 54 प्रकार की वनौषधियों से ठाकुर राधा रमणलाल के श्रीविग्रह के अभिषेक दर्शन होंगे। 


2- राधादामोदर मंदिर में प्रात: 9 बजे श्री गिरिराज चरणशिला का महादुग्धाभिषेक होगा। 
3- शाह बिहारी मंदिर में 9.30 बजे से दूध, दही, घी, शहद, शक्कर आदि से ठाकुर राधा रमणलाल जू के श्रीविग्रह का अभिषेक होगा। 
4- यशोदानंदन धाम में सायं 6 बजे से श्रीकृष्ण जन्मकाल तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। नंदोत्सव के पर्व पर प्रात: 10 बजे मटकी फोड़ लीला तथा देर रात्रि तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed