{"_id":"5f3274a68ebc3e3caa5fe839","slug":"krishna-janmashtami-2020-mathura-police-sealed-roads-for-stops-devottee","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुराः कान्हा के जन्म से पहले प्रमुख रास्तों पर खाकी का पहरा, नहीं कर सकेंगे मंदिरों में दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुराः कान्हा के जन्म से पहले प्रमुख रास्तों पर खाकी का पहरा, नहीं कर सकेंगे मंदिरों में दर्शन
Tue, 11 Aug 2020 04:06 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 11 Aug 2020 04:06 PM IST
सार
- जनपद की सीमाओं पर 39 स्थानों पर लगाए गए बैरियर
- श्रद्धालुओं को आने से रोकेगी पुलिस
- जाने वालों पर कोई पाबंदी नहीं
विज्ञापन
श्री कृष्ण जन्मस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरोना का ही असर है कि जो मंदिर श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं के लिए बांहें फैलाए स्वागत करते थे आज कन्हैया के जन्म दिन पर मंदिर तो क्या बाहर के श्रद्धालु ब्रज रज तक स्पर्श नहीं कर सकेंगे।
उन्हें ब्रज में प्रवेश करने से रोकने के लिए 39 रास्तों पर खाकी का पहरा बैठा दिया है। यह पुलिसकर्मी किसी भी श्रद्धालु को अंदर नहीं आने देंगे। पुलिस ने यह श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिरों के आसपास भीड़ को रोकने के उद्देश्य से किया है।
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर श्री कृष्ण जन्मस्थान, द्वारिकाधीश मंदिर, बिहारी जी मंदिर आदि देवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ आती है। इस भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए पुलिस प्रशासन के सभी इंतजाम कम पड़ जाते थे। इस दफा कोरोना के चलते किसी भी श्रद्धालु को मंदिरों प्रवेश करने से रोकने लिए जनपद में रोकने लिए 39 सीमाओं को सील कर दिया है।

Trending Videos
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर सजा श्री कृष्ण जन्मस्थान
- फोटो : अमर उजाला
इन सीमाओं के रास्ते से जनपद में कोई भी प्रवेश नहीं कर सकेगा। पुलिस के द्वारा मथुरा आने वाले प्रत्येक व्यक्ति से आधार कार्ड देखा जाएगा यदि वह मथुरा का रहने वाला होगा तो उसे आने दिया जाएगा अन्यथा वापस कर दिया जाएगा।
इसकी जिम्मेदारी एसपी देहात श्रीश चन्द्र को दी गई है। एसपी देहात ने बताया कि किसी भी श्रद्धालु को दर्शन करने के उद्देश्य से जनपद में प्रवेश नहीं करने देंगे। हमने हाइवे पर छाता, फरह, एक्सप्रेस-वे पर, राजस्थान बार्डर पर तथा अन्य 39 स्थानों पर बैरियर लगवाए हैं।