{"_id":"600b142c8ebc3e3337598c68","slug":"krishna-hospital-kasganj-kasganj-news-agr477600638","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध रूप से संचालित कृष्णा हॉस्पिटल का संचालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध रूप से संचालित कृष्णा हॉस्पिटल का संचालक गिरफ्तार
विज्ञापन
सोरों(कासगंज)। नगरिया में अवैध रूप से संचालित कृष्णा हॉस्पिटल के संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा गया है। बीती 2 जनवरी को इसी हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई थी। इसके बाद मुकदमा दर्ज हुआ था।
दो जनवरी को आशा मिथलेश एक प्रसूता को नगरिया के एक हॉस्पिटल में ले गई थी। यह हॉस्पिटल अवैध रूप से संचालित था। यहां प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई थी। डीएम सीपी सिंह के निर्देश पर एसडीएम और डिप्टी सीएमओ ने जांच की। कृष्णा हॉस्पिटल के अवैध रूप से संचालन पर सोरों कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया। यहां जांच में पाया गया था कि इसके भवन में यह हॉस्पिटल संचालन हो रहा था उसका एग्रीमेंट अमित कुमार के नाम था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। अवैध रूप से हॉस्पिटल संचालन करने वाले अमित को पुलिस ने कासगंज के नदरई गेट इलाके से गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बता दें कि आशा मिथलेश को पूर्व में ही जेल भेजा जा चुका है।
वर्जन
- हॉस्पिटल संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिस चिकित्सक ने प्रसव कराया था उसकी तलाश की जा रही है। आशा को पहले ही जेल भेजा जा चुका है- अनिल कुमार, कोतवाली प्रभारी, सोरों।