{"_id":"60db56168ebc3ebf0b0e191a","slug":"kotwali-police-caught-330-kg-of-ganja-from-the-truck-mainpuri-news-agr497836653","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली पुलिस ने ट्रक से पकड़ा 330 किलो गांजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाली पुलिस ने ट्रक से पकड़ा 330 किलो गांजा
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली पुलिस को सोमवार रात एसटीएफ मेरठ ने सूचना दी कि एक ट्रक गांजा लेकर उनके क्षेत्र से गुजर रहा है। इस पर संयुक्त कार्रवाई करते हुए करीब 330 किलो गांजा बरामद किया गया। साथ ही दो तस्कर भी गिरफ्तार किए।
मंगलवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी अशोक कुमार राय ने बताया कि सोमवार रात एसटीएफ मेरठ ने सूचना देकर बताया कि एक ट्रक में लदा हुआ गांजा कोतवाली क्षेत्र में लाया जा रहा है। इस पर सीओ सिटी अभय नारायण राय, प्रभारी निरीक्षक भानू प्रताप, निरीक्षक सुदामा लाल टीम के साथ करहल रोड पर घेराबंदी करने पहुंच गए। इस बीच एसटीएफ मेरठ के निरीक्षक सुनील कुमार अपनी टीम के साथ ट्रक का पीछा करते हुए नगला जुला के पास पहुंच गए।
वहां मौजूद कोतवाली पुलिस ने एसटीएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए ट्रक को रोक दिया। पुलिस को देख ट्रक चालक व साथी भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया। जब ट्रक की तलाशी ली तो उसमें करीब 330 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ करने पर तस्करों ने अपने नाम जितेंद्र कुमार और सुशील कुमार निवासी मोहल्ला मुनार थाना विशुनगढ़ कन्नौज बताया।
विज्ञापन
तस्करों ने बताया कि वे लोग अडवा उड़ीसा निवासी विपिन से गांजा लेकर आए हैं। बच्चू सिंह, विनय निवासी गांव जरामई और ठेकेदार मनोज निवासी नद्दौली नकारा जिला एटा थोक का काम करते हैं। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा। उनके साथियों के बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है।
बाजार में बरामद माल की कीमत हैं 66 लाख
सीओ सिटी ने बताया कि एसटीएफ मेरठ और कोतवाली पुलिस ने गांजा बरामद किया है। उसकी कीमत बाजार में करीब 66 लाख रुपये है। ये लोग उड़ीसा से तस्करी कर लाए थे। ट्रक के अंदर गांजा छिपाने के लिए बाहर काजू के छिलके का बुरादा रखा था।