फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kothi meene bajar

कोठी मीनाबाजार में पटाखा मार्केट लगने पर असमंजस

Thu, 20 Oct 2016 12:30 AM IST
कोठी मीनाबाजार में पटाखा मार्केट लगने पर असमंजस
कोठी मीनाबाजार में पटाखा मार्केट लगने पर असमंजस Updated Thu, 20 Oct 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
kothi meene bajar
कोठी मीनाबाजार में पटाखा मार्केट लगने पर असमंजस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
दीपावली पर शहर में आतिशबाजी की अस्थायी दुकानों के लाइसेंस की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। प्रशासन ने दुकानें लगाने के लिए स्थान भी चयनित कर लिया है लेकिन शहर के सबसे बड़े अस्थायी आतिशबाजी बाजार कोठी मीनाबाजार को लेकर असमंजस के हालात हैं। दरअसल यहां दीपावली के आसपास प्रधानमंत्री की सभा प्रस्तावित है, इसके चलते प्रशासन ने कोठी मीनाबाजार को होल्ड किया है। जब तक पीएमओ से कोई सूचना नहीं मिलेगी यहां तब तक आतिशबाजी दुकान नहीं लगेंगी। 
विज्ञापन

प्रशासन हर वर्ष दीपावली पर तीन दिन के लिए आतिशबाजी का अस्थायी लाइसेंस देता है। शहर में करीब 30 स्थानों पर अस्थाई बाजार लगाया जाता है। इस बार प्रशासन ने स्थानों की संख्या घटाकर करीब 17 कर दी है। इस बार कोठी मीना बाजार (फिलहाल होल्ड किया है), जीआईसी मैदान, कारीडोर यमुना किनारा ताजगंज, बैपटिस्ट हायर सेकेंडरी स्कूल, केएस शास्त्री इंटर कालेज टपलू मैदान, 100 फुटा रोड बसई ताजगंज, जैन मंदिर के पीछे खाली मैदान नगर हनुमान नगर एत्माउद्दौला, भोलानाथ गुलाब चंद स्कूल एत्माउद्दौला, एनसी वैदिक इंटर कालेज मैदान सदर बाजार, सेक्टर 11, 12 जगदीशपुरा, बाल विहार पार्क एत्माउद्दौला, सूर्या टाकीज के सामने गांधी नगर, पालीवाल पार्क मैदान विश्वविद्यालय, अबूलाला दरगाह मैदान, बाईपास रोड, बल्केश्वर रामलीला मैदान, तालाब किनारे रुनकता के सामने सिंकदरा, सेंट्रल पार्क मैदान जगदीशपुरा को शामिल किया है। एडीएम सिटी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि कोठी मीना बाजार को लिस्ट में शामिल किया है लेकिन अभी इसे होल्ड पर रखा है। 
विज्ञापन


रायभा रोड पर दो पटाखा गोदाम सील
अछनेरा/किरावली। रायभा रोड स्थित पटाखों के चार गोदामों पर प्रशासन ने छापेमारी की। दो गोदामों पर ताले लटके मिले। दोनों को सील कर दिया। दो गोदामों के  खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम किरावली अजित कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी अछनेरा रविकांत पाराशर की संयुक्त टीम ने बुधवार को रायभा रोड स्थित पटाखा गोदामों पर छापामारी की। राधेश्याम ट्रेडर्स, शांति ट्रेडर्स के मालिकों को सूचना दी लेकिन जब कोई नहीं पहुंचा तो दोनों गोदामों को सील कर दिया। दिनेश चंद अग्रवाल और भरत मित्तल ने पटाखा भंडारण के दस्तावेज अफसरों को सामने प्रस्तुत किए। एसडीएम ने वजन कराया। जिसमें अनियमितताएं पाई गई हैं। दोनो गोदामों पर पर्याप्त मात्रा में अग्निशमन यंत्र भी नहीं मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed