{"_id":"5d4271b68ebc3e6cb66e8cbc","slug":"kota-patna-express-engine-went-ahead-train-left-at-cantt-station-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही: प्लेटफॉर्म पर खड़ी रह गई ट्रेन, कोटा-पटना एक्सप्रेस के इंजन की कपलिंग खुली, हादसा बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही: प्लेटफॉर्म पर खड़ी रह गई ट्रेन, कोटा-पटना एक्सप्रेस के इंजन की कपलिंग खुली, हादसा बचा
Thu, 01 Aug 2019 07:57 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 01 Aug 2019 07:57 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन की बोगियों से काफी दूर खड़ा इंजन
- फोटो : अमर उजाला
पटना-कोटा एक्सप्रेस गुरुवार की सुबह आगरा कैंट स्टेशन पर दुर्घटना का शिकार होने से बच गई। कैंट स्टेशन पर ट्रेन का इंजन बदलने के बाद इसे कोटा के लिए रवाना किया गया, तकरीबन 50 मीटर आगे चलकर कपलिंग खुलने के कारण इंजन अलग हो गया।
इंजन आगे निकल गया और डिब्बे पीछे रह गए। यह देखकर रेल कर्मचारियों के होश उड़ गए। इंजन को वापस लाकर ट्रेन से जोड़ा गया। रेलवे अफसर भी मौके पर पहुंचे। इसकी जांच शुरू कर दी गई है।
पटना-कोटा एक्सप्रेस सुबह करीब सवा आठ बजे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर आकर रुकी। यहां 20 मिनट का स्टॉपेज है, क्योंकि इंजन बदला जाता है। संरक्षा कर्मियों ने इंजन को बदलकर ट्रेन को गंतव्य की ओर जाने रवाना करने के लिए ओके की रिपोर्ट दी।

Trending Videos
इसके बाद ट्रेन 10 किमी की रफ्तार से आगे बढ़ी, इसी बीच इंजन की कपलिंग खुल गई और इंजन ट्रेन को छोड़कर आगे चला गया। यह देखकर रेल कर्मियों के होश उड़ गए। गाड़ी की गति धीमी होने के कारण हादसा तो बच गया मगर रेलवे कर्मियों में हड़कंप मच गया।
आनन-फानन में इंजन को रोककर वापस लाया गया। इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी गई। एडीआरएम समेत अन्य संरक्षा अधिकारी मौके पर पहुंच गए। दोबारा कपलिंग जोड़ने पर जांच की गई तब कहीं जाकर ट्रेन को कोटा के लिए रवाना किया गया।
एसके श्रीवास्तव, वाणिज्य प्रबंधक, आगरा रेल मंडल का कहना है कि कोटा-पटना एक्सप्रेस के कपलिंग टूटी नहीं बल्कि खुली है। इस लापरवाही की जांच शुरू कर दी गई है। दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।